हिसार

आठ अक्टूबर तक किसानों को मुआवजा नहीं तो जन आंदोलन छेड़ेगी इनेलो

हिसार,
नलवा से विधायक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद रणबीर सिंह गंगवा ने सरकार पर किसानों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण किसानों की फसलें पूरी तरह चौपट हो चुकी है, लेकिन बीजेपी बहाने बनाकर किसानों को मुआवजा देने से बच रही है। इनेलो इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। विधायक गंगवा सात अक्टूबर को गोहाना में प्रस्तावित सम्मान दिवस रैली की तैयारियों को लेकर नलवा हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। इस दौरान विधायक गंगवाने इनेलो व बसपा कार्यकर्ताओं की गोहाना रैली को लेकर ड्यूटियां लगाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

विधायक गंगवा ने कहा कि गोहाना रैली में नलवा हलके से पांच हजार से अधिक इनेलो व बसपा कार्यकर्ता पहुंचकर युगपुरूष ताऊ देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पितक करेंगे। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल ने हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई। यही कारण है कि आज हर वर्ग अपने मन में उनके प्रति आदर का भाव रखता है। गंगवा ने प्रदेश में दिनों दिन बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर पर सवालिया निशान खड़े करते हुए इसके लिए सीधे तौर पर प्रदेश की बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आज न तो बहु बेटियां सुरक्षित है और न ही आम आदमी। दिनों दिन अपहरण, डकैती, लूटपाट, छीना झपटी व हत्या जैसी वारदातें हो रही है, शासन प्रशासन इन्हें रोक पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है।

उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं के चलते आमजन भयग्रस्त है और अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। यही हाल व्यापारियों व किसानों का है। व्यापारी वर्ग जहां जीएसटी व नोटबंदी के दुष्प्रभावों को अब तक झेल रहा है, वहीं किसान वर्ग सरकार की गलत नीतियों का शिकार है। पिछले दिनों हुई बरसात के कारण लगभग सभी फसलें बर्बाद हो चुकी है, लेकिन बीजेपी अभी भी बीमा कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए गिरदावरी नहीं करा पाई है। उन्होंने कहा कि इनेलो किसानों के साथ किसी प्रकार के अन्याय को सहन नहीं करेगी। अगर किसानों को आठ अक्टूबर तक मुआवजा नहीं दिया गया तो इनेलो किसानों को साथ लेकर नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।

विधायक गंगवा ने कहा कि आने वाला समय इनेलो बसपा गठबंधन का है और आने वाले विधानसभा चुनावों में यह गठबंधन बहुमत से सरकार बनाते हुए ताऊ देवीलाल के सपनों को साकार करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सात अक्टूबर की गोहाना रैली का निमंत्रण जन जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि इस रैली को इनेलो व बसपा के शीर्ष नेता संबोधित करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव चत्तर सिंह स्याहड़वा, हलका प्रधान सतपाल काजला, शहरी हलका प्रधान राजेन्द्र चुटानी, अनूप धनखड़, होशियार सिंह सिंघराण, हरफूल खान भट्टी, सत्यनारायण मंगाली, प्रवीण ढांडा, किताब सिंह, नफे सिंह देवां, होशियार खान, शमशेर सिंह, राजेश मुकलान, दलबीर धिरनवास, रामनिवास सरपंच, जगमन सरपंच, सोमबीर स्योराण, छोटू प्रधान, राममेहर सहारन, सत्यवान पान्नू, बसपा हलका अध्यक्ष रविंदर चौहान, राजेश राठी, तरसेम, सरपंच जगदीश, सरपंच धर्मबीर, सरपंच खजान सिंह, राजेश झाझडिय़ा, संदीप लाम्बा, दयानंद मंगाली, रामेहर जोगी, दलबीर जोगी, मंगत सरपंच, तेलु सरपंच, भूप सिंह सीसवाला, मांगे राम नंबरदार सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

हिसार में कोरोना ने फिर ली एक जान

Jeewan Aadhar Editor Desk

सट्टेबाज बने थाने में मेहमान, सेवा में जुटा स्टाफ

प्रदेश में हर साल होती हैं डेढ़ लाख सडक़ दुर्घटनाएं,यातायात नियम सख्त होने से 4 फीसदी कम हुई सडक़ दुर्घटनाएं