देश

दो लड़कों और 19 साल की लड़की ने किया महिला से रेप, एक गिरफ्तार

नई दिल्ली,
सीमापुरी इलाके में बिजनेस में इन्वेस्ट करने का प्रलोभन देकर 2 लोगों ने एक 25 साल की महिला से रेप किया। महिला का आरोपी है कि दो लड़कों के अलावा एक 19 वर्षीय लड़की ने भी उसके साथ यौन शोषण किया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमापुरी पुलिस थाने में रेप का मामला दर्ज किया गया है। महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाते हुए कहा कि वह गुरुग्राम में एक प्राइवेट फर्म में काम करती थी लेकिन कुछ महीने पहले अपना बिजनेस शुरू करने के लिए उसने नौकरी छोड़ दी। एक दिन उसकी मुलाकात आरोपियों में से एक शख्स के साथ हुई। उसने अपने आप को किसी आईटी फर्म का सीनियर एसोसिएट बताया था। उसी शख्स ने बाकी दोनों आरोपियों के साथ उसकी मुलाकात करवाई और सभी लोग एकसाथ ऑनलाइन कपड़ों की बिक्री करने का बिजनेस शुरू करने के लिए तैयार हो गए।

इसके बाद उन्होंने कहा एक लड़की ने पंजाब से बिजनेस से जुड़ा कोर्स किया। आरोपियों ने बिजनेस के लिए उसे 1.5 लाख रुपये अरेंज करने के लिए कहा। इसके बाद उस आरोपी ने पीड़िता को पैसे लेकर दिल्ली के दिलशाद कॉलोनी में अपने फ्लैट पर बुलाया जहां पर उसके साथ रेप किया गया और उसका वीडियो भी बनाया गया।

पीड़िता ने बताया लड़की ने उसके साथ सेक्स टॉय के जरिए यौन शोषण किया। उसे कई दिनों तक फ्लैट में बंद कर रखा गया था। इसके कुछ दिनों बाद पीड़िता किसी तरह से उस फ्लैट से भागने में कामयाब हुई और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज की। डीसीपी (शाहदरा) मेघना यादव ने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकियों की तलाश जारी है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

नंदीग्राम संग्राम ममता बनर्जी 1956 वोट से हारी

Jeewan Aadhar Editor Desk

मां के प्रेमी ने 5 साल के बच्चे की पीट—पीटकर हत्या की, गिरफ्तार

केजरीवाल सरकार ने प्रदूषण रोकने के लिए जुटाए 700 करोड़ रुपए, खर्च किए महज 93 लाख रुपए

Jeewan Aadhar Editor Desk