फतेहाबाद

16 और 17 अक्टूबर को होगा रोडवेज का चक्का जाम

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

रोडवेज विभाग में 720 निजी बसों को किलोमीटर के मुताबिक परमिट देने और कर्मचारियों पर एस्मा के तहत कार्रवाई करने के विरोध में कर्मचारियों ने गेट मिटिंग का आयोजन किया। इस दौरान कर्मचारी नेता दलबीर किरमारा ने 6 अक्टूबर को मंत्री आवास का घेराव करने तथा 16 व 17 अक्टूबर को चक्का जाम करने का ऐलान किया।

कर्मचारी नेताओं नेे साफ किया कि रोडवेज में भ्रष्टाचार को किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि सरकार अब भी नहीं चेती तो कर्मचारी आंदोलन को जन आंदोलन में तबदील कर दिया जायेगा। किरमारा ने कहा कि सरकार किसान से लेकर कर्मचारी तक, किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है और यही कारण है कि भाजपा की सरकार में हर वर्ग सड़कों पर है लेकिन सरकार को अपना ये अडियल रवैया छोड़कर मांगें माननी होंगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

फतेहाबाद जिला में 30 अप्रैल तक किया जाएगा लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

सवा 12 लाख बच्चों के भविष्य को लेकर सदन का होगा घेराव

खेजड़ली में वृक्ष रक्षार्थ शहीद हुए 363 शहीदों को बिश्नोई समाज ने उपवास रख दी श्रद्धांजलि, किया पौधारोपण

Jeewan Aadhar Editor Desk