सोनीपत हरियाणा

कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 की मौत

सोनीपत,
सोनीपत जिले में शनिवार सुबह सवेरे ही रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसा दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे पर हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार अज्ञात वाहन से टकरा गई।
टक्कर लगने से कार लुढ़कती हुए सड़क पर काफी दूर तक घिसटती हुई गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार में सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई। बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर HR 26 BM 4337 है, जो गुरूग्राम के महेन्द्र कुमार से रजिस्टर्ड बताई जा रही है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस आई हरकत में, जांच आरंभ

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा की बात माननी पड़ी जेटली को

फाइव स्टार लग्जरी रिजॉर्ट में हरियाणा सरकार का शाही आत्मचिंतन शिविर आज से

Jeewan Aadhar Editor Desk