हिसार

चौ.भजनलाल जयंती : पुष्पांजलि के लिए उमड़ा आदमपुर, कुलदीप से इतिहास दोहराने की उम्मीद

आदमपुर (अग्रवाल)
पूर्व मुख्न्यमंत्री स्व. चौ. भजनलाल की 88वीं जयंती पर आज आदमपुर, हिसार सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। रक्तदान शिविर कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लेकर अपने नेता को याद किया। आदमपुर स्थित उनके समाधि स्थल पर कांग्रेस केन्द्रीय कार्यसमिति के सदस्य कुलदीप बिश्नोई, पूर्व सांसद पं. रामजीलाल, पूर्व विधायक जसमा देवी, विधायक रेनुका बिश्नोई, पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम, भव्य बिश्नोई, सहित आम जनमानस ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि भजनलाल के शासनकाल में एक समृद्ध हरियाणा का निर्माण हुआ था। अपने शासनकाल में उन्होंने सम्पूर्ण हरियाणा को सींचते हुए विकास की बुलंदियों तक पहुंचाया था। आज उनकी जन्म जयंती पर पूरे हरियाणा से 3 पीढिय़ों के प्रतिनिधि जो भजनलाल परिवार से जुड़े हैं, उन्होंने आदमपुर समाधि स्थल पर वृक्षारोपण कर प्रकृति, पर्यावरण व परिवार को खुशहाल बनाने का संकल्प लिया। हमें आशीर्वाद देने पहुंचे सभी परिवारों के प्रतिनिधियों का वे आभारी हैं और उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि वही चौ. भजनलाल के सपनों के हरियाणा के निर्माण करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि भजनलाल प्रदेश की 36 बिरादरी के जनप्रिय नेता थे। उन्होंने अपने कामकाज से समाज के हर वर्ग में अपने लिए विशेष पहचान बनाई। आज भी प्रदेश के हर क्षेत्र में उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की झलक मिलती है। चौ. भजनलाल अपने आप में संपूर्ण संस्था थे। बंटवारे के समय उनकी जेब में मात्र 5 रूपए भी नहीं थे, न ही उनकी पीढिय़ों में कोई व्यक्ति दूर-दूर तक राजनीति में था बावजूद इसके अपनी असाधारण प्रतिभा के बल पर वे पंच, ब्लॉक समिति चेयरमैन से लेकर विधायक, मंत्री, सांसद, केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री पद के ओहदे तक पहुंचे। वे ऐसे इंसान थे, जिनके जादुई व्यक्तित्व से उनका विरोधी भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सका। उन्होंने हमेशा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर जनहित के कार्यों में भाग लिया। राजनीतिक ही नहीं, बल्कि अनेक सामाजिक संगठनों के साथ जुडक़र उन्होंने समाजसेवा की। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि चौ. भजनलाल की नीतियों पर चलते हुए हम उनके शासनकाल वाला स्वर्णिम दौर प्रदेशवासियों के लिए लेकर आएंगे।

इस दौरान रणधीर सिंह पनिहार, द्वारका प्रसाद, उग्रसैन, ओमप्रकाश गवर्नर, जयवीर गिल, मानसिंह चेयरमैन, विनोद ऐलावादी, कृष्ण सेठी सरपंच, गुलजार सिंह काहलो, सूबे सिंह आर्य, विनोद मेहता, सुरेन्द्र परमार, कमल सिंह, निहाल सिंह मताना, सुभाष बेरवाल, ओमप्रकाश जांगड़ा, कैलाश मंडावरिया, भूप कौशिक, राजेश सिहाग, बलदेव खोखर, देवेन्द्र सैनी, अजय जांगड़ा, बहादुरचंद शर्मा, महेश बजीणा, सुनील शास्त्री, बृजलाल बहबलपुरिया, संदीप पूनिया, सुनील कुंडू, अनिल लितानी, हवासिंह पूनियां, रमेश खिचड़, कृष्ण काकड़, सतपाल भांभू, प्रवीण शर्मा, नवीन मोंगा सहित बड़ी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

पशुओं में होने वाली कुछ बीमारियां अत्यधिक मृत्यदर का कारण : कक्कड़

Jeewan Aadhar Editor Desk

रोडवेज कर्मचारी 27 को करेंगे चार घंटे के लिए रोडवेज का चक्का जाम

सांसद डा.सुभाष चंद्रा ने सीवर समस्या को लेकर रेलमंत्री को लिखा पत्र, जल्द कार्य आरंभ होने की उम्मीद जागी