हिसार

भाजपा नेत्री ने नलवा क्षेत्र के गांवों में चलाया संपर्क फॉर समर्थन अभियान

हिसार,
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोनाली सिंह फोगाट ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने चार साल में अनेक उपलब्धियां हासिल की है। केन्द्र सरकार ने चार साल में जनकल्याण की जो योजनाएं चलाई है, जिनसे जनता को सीधा फायदा हो रहा है।
सोनाली सिंह फोगाट नलवा हलका के आर्यनगर मंडल के गांवों में समर्थन फॉर संपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होंने पंपलेट वितरित करके ग्रामीणों को केन्द्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों व विकास के बारे में विस्तार से बताया और भाजपा के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि चार वर्षों के दौरान भारत की साख विदेशों में बढ़ी है और इसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री श्री मोदी को जाता है। विदेश नीति मजबूत करने के अलावा केन्द्र सरकार ने देश की जनता के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है, जिनका फायदा जनता को मिल रहा है। जनता को चाहिए कि वे इन नीतियों की पूर्ण जानकारी लें और विपक्ष के दुष्प्रचार से सावधान रहें क्योंकि विपक्षी पार्टियां केवल दुष्प्रचार करके जनता को गुमराह करने के प्रयास में रहते हैं।

उन्होंने आयुष्मान व उज्जवला योजना का जिक्र करते हुए कहा है कि इनसे हर नागरिक को फायदा पहुंचा है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने साफ व सच्ची नीयत से यह काम किया है। केन्द्र सरकार के पदचिन्हों पर चलते हुए हरियाणा की भाजपा सरकार भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जनकल्याण के कार्य कर रही है। इस दौरान उनके साथ नलवा हलका निगरानी कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शर्मा, आर्यनगर मंडल अध्यक्ष नरेश सोनाली्र सुनील झाझडिय़ा, वतन ढाका सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता भी थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आदमपुर के प्रोपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी

रक्तदान मनुष्य जीवन का सर्वश्रेष्ठ दान : सोनाली

Jeewan Aadhar Editor Desk

अविश्वास प्रस्ताव के चलते पंचायत समिति चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन की कुर्सी खतरे में