हरियाणा

PG में लगी आग, हिसार की मुस्कान सहित 3 लड़कियों की दर्दनाक मौत

चंडीगढ़,
शनिवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित लड़कियों के एक पीजी में आग लगी गई, जिस वजह से तीन लड़कियों की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में एक लड़की जिंदा जल गई, जबकि दो अन्य की दम घुटने से मौत हुई। बताया जा रहा है कि इस पीजी में करीब 25 लड़कियां रहती हैं। मरने वाली तीनों लड़कियां एक ही कमरे में रहती थी। इनमें दो पंजाब की रहने वाली है तथा एक हरियाणा की रहने वाली है। घायलों में एक फतेहाबाद की तथा दूसरी मोगा निवासी है।
कूदकर बचाई जान
बताया जा रहा कि घटना के समय मौके पर 5 लड़कियां थी। इनमें से 3 की मौत हो गई जबकि दो ने कूद कर अपनी जान बचाई। कूदने के कारण इनके हाथ—पैरों में फैक्चर आ गया।
बैटरी फटने से हुआ हादसा
शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि एक लड़की ने लैपटॉप को चार्ज पर लगाया हुआ था। अचानक धमाके के साथ बैटरी फटने से आग लग गई। कमरे में फाइबर और लड़की का फर्नीचर होने के कारण आग फैल गई।
अवैध रुप से चल रहा था पीजी
बताया जा रहा है कि यह पीजी अवैध रुप से चल रहा था। प्रशासन से संचालकों ने किसी प्रकार की अनुमति नहीं ले रखी थी। इस पीजी में सेफ्टी के कोई उपकरण नहीं लगाए गए थे।
मृतक लड़कियों की हुई पहचान
पुलिस के मुताबिक आग की चपेट में आने से पंजाब के कपूरथला निवासी रिया, कोटकपूरा की रहने वाली पाक्षी और हरियाणा के हिसार की रहने वाली मुस्कान की मौत हुई है। मृतक लड़कियों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। बता दें कि पाक्षी पंजाब के एसडी कॉलेज में बीबीए की छात्रा थी, वहीं रिया एक संस्थान में फ्रेंच भाषा का कोर्स कर रही थी। तीनों लड़कियों की मौत दम घुटने और जलने से हुई है। घायलों मेंं फतेहाबाद की फामिना और मोगा की जेसमीन शामिल है।
क्या बोले एसपी
चंडीगढ़ के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि सभी युवतियों की उम्र 19-22 साल थी। वे सेक्टर 32 की इमारत की पहली मंजिल पर पेइंग गेस्ट बनकर रह रही थीं। पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए चार दमकल की गाड़ियों को भेजा गया है।

Related posts

युवती की कनपटी पर लगी गोली, संदिग्धावस्था में हुई मौत

आधार कार्ड न होने पर भी होगा उपचार—विज

जींद की धरती पर लिखा जायेगा 23 जनवरी को एक नया अध्याय, जींद में वर्षों तक याद रखी जायेगी 23 जनवरी