गुरुग्राम हरियाणा

मानेसर बना पुलिस जिला, प्रदेश में पुलिस जिलों की संख्या बढ़कर हुई 24

चंडीगढ़,
हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम के मानेसर को नया पुलिस जिला बनाया है। गुरुग्राम पुलिस जिले का एरिया काफी अधिक होने के चलते सरकार ने बीते दिन मानेसर को नया पुलिस जिला घोषित किया। इससे प्रदेश में पुलिस जिलों की संख्या कुल 24 हो गई है।
मानेसर पुलिस जिला बनने से अब गुरुग्राम पुलिस जिला दो भागों में बंट जाएगा। मानेसर के आस-पास की पुलिस चौकियां अौर थाने नए जिले में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मानेसर को नया पुलिस जिला बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नए घोषित पुलिस जिले के लिए अपेक्षित कर्मचारियों की भी स्वीकृति दी गई है। इस पर 3.85 करोड़ रुपए का वार्षिक खर्च किया जाएगा।
हरियाणा में पुलिस जिले
पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, सिरसा, हांसी, फतेहाबाद, जींद, पलवल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉलर खेत में मजदूरी करने को विवश

आदमपुर उपचुनाव ने बदले राजनीति के कई समीकरण

ओवरटेक के चक्कर में रोडवेज बस पलटी, कई सवारियों को आई चोट

Jeewan Aadhar Editor Desk