हिसार

कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी गंभीर नहीं : दीपक लोट

कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग पर कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर दिया सांकेतिक धरना

हिसार,
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जनस्वास्थ्य विभाग शाखा हिसार ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग पर आज कार्यकारी अभियंता मंडल नंबर1 के कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान दीपक लोट ने की व संचालन सह सचिव अजय डाबड़ा ने किया।
धरना को संबोधित करते हुए ब्रांच प्रधान दीपक लौट व सहसचिव अजय डाबड़ा ने कहा कि विभाग अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं, जिसके चलते कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन आंदोलन के माध्यम से लगातार कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि अस्थाई कर्मचारियों को पिछले छह महीनों के बकाया वेतन का भुगतान, कच्चे कर्मचारियों का हरियाणा कौशल रोजगार निगम में पंजीकरण तथा ईपीएफ व ईएसआई के समाधान मांग को लेकर यूनियन लगातार आवाज उठा रही है। इस कड़ी में तमाम कर्मचारी ब्रांच हिसार सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का 12 दिसंबर को होने वाले हल्ला बोल कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लेंगे और अपनी मांगों व समस्याओं को उठाएंगे।
धरना को संबोधित करते हुए यूनियन के जिला प्रधान नरेश गौतम ने बताया कि अगर समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो जिले में कार्यरत सभी ब्रांच इस आंदोलन में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगी,जिसकी जिम्मेवारी विभाग के अधिकारियों की होगी। धरना को केंद्रीय कमेटी के नेता सुरेंद्र मान, ब्रांच चेयरमैन रमेश आहूजा, कैशियर अशोक शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान पवन शर्मा, उपप्रधान राकेश वशिष्ठ, प्रधान रामपाल पूनिया, अशोक पूनिया बृजलाल, सोनू लोट, जिला उपप्रधान रामू शर्मा, सुभाष गावड़ व वजीर रंगा आदि कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।

Related posts

भाटला के 300 दलित परिवारों ने अपनाया बौद्ध धर्म, बीजेपी को वोट ना देने की शपथ ली

आदमपुर से लगातार युवक—युवतियां हो रही लापता, आखिर क्यों???

धर्म परिवर्तन बना बड़ा हथियार, अब 300 परिवारों ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी