राशिफल

10 अक्टूबर 2018 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। चैन और सुकून का माहौल बना रहेगा। पैसों के लेन-देन के लिये दिन अच्छा है| आज आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी। दोस्तों के साथ विचार-विमर्श करके किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। इस राशि के विवाहितों के लिये भी आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। गाय को हरी घास खिलाएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

वृष
आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। इस राशि के कारोबारियों को फायदा होने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। पिछले कुछ समय से अपने करियर के लिये किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है। आज कोई बड़ी सफलता हाथ लगने वाली है, जिसे पाकर मन प्रसन्न हो जायेगा। परिवार के साथ तालमेल बना रहेगा| आज नयी परियोजना को शुरू करने से मुनाफ़ा होने की अधिक संभावना है। किसी सुपात्र ब्राह्मण को वस्त्र दान करें, आपका दिन शुभ रहेगा।

मिथुन
आज आप जोश से भरे रहेंगे। परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप पर जायेंगे, समय अच्छा बितेगा। आज किसी काम को शुरू करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेकर करें, फायदा जरूर होगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिसके साथ बात करके दिनभर की थकान दूर हो जायेगी। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। आप किसी भी कार्य को करने के लिए एकदम तैयार रहेंगे। मंदिर में नारियल का दान करें, जीवन में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क
आज आपका ध्यान पुराने कामों को पूरा करने में लगेगा। स्वास्थ्य आज थोड़ा बिगड़ सकता है। सुबह ताजी हवा में सैर करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ किसी विषय पर विवाद हो सकता है। बेहतर होगा अपनों की राय मान लें। लवमेट के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं, शॉपिंग के बाद डिनर का प्लान बन सकता है। आज घर से बाहर निकलते समय एक बार अपना सारा सामान चैक जरूर कर लें। घी का दीपक जलाएं, आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

सिंह
आज का दिन आपके लिये नई सौगात लेकर आया है। अगर आप फल की इच्छा किये बगैर किसी काम को करेंगे, तो भगवान की कृपा आप पर जरूर होगी। मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। बच्चों को आज लंच पूरा न करने पर पेरेन्ट्स से डांट पड़ सकती है। सही समय पर उचित भोजन करना ठीक रहेगा। घर पर कोई पौधा लगाएं, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

कन्या
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबारी आज अपनी आंखें खुली रखें, उन्नति का कोई बढ़िया अवसर आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आय के नए स्रोतों का निर्माण होगा। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको अच्छी कम्पनी से जॉब का ऑफर मिलेगा। आज जिज्ञासु लोगों के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। घर की चौखट पर मिट्टी का दीपक जलाएं, आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पहले से बनी योजनाओं को लागू करने के लिये आज का दिन शुभ है। काम सरलता से पूरा हो जायेगा। लक्ष्य तक पहुंचने में आपको मदद मिलेगी। अगर आज कहीं टूर पर जा रहे हैं, तो साथ में गाड़ी का टूल बॉक्स जरूर ले जाएं, आवश्यकता पड़ने पर काम आ सकता है। गणेश जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं, काम में आपको सफलता जरूर मिलेगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों को करने से आपका पूरा दिन बेहतरीन गुजरेगा। आज किसी धार्मिक अनुष्ठान में सहयोग दे सकते हैं। बदलते मौसम का लुफ्त उठाने के लिए आज कहीं घूमने जा सकते हैं। बच्चों को साथ ले जाने से घर में खुशहाली आयेगी। किसी सरकारी दफ्तर में फंसे हुए काम बड़ी ही आसानी से पूरे हो जाएंगे। सरकारी आधिकारियों का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। गायत्री मंत्र का जाप करें, घर पर ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

धनु
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये आज नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में पॉजिटिविटी आयेगी। आज दूर का कोई रिश्तेदार कुछ समय के लिये आपके पास रहने आ सकता है। इससे घर का वातावरण बदल जायेगा। दूसरों से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करें, इससे लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। तुलसीदास जी की कोई भी दो चौपाईयां पढ़ें, रिश्ते मजबूत और बेहतर होंगे।

मकर
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी जोखिम भरे काम को करने से बचें। आज मन इधर-उधर भाग सकता है, मन को काबू में रखें। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। आज के दिन किसी भी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से बचें। लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है। साथ में किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में डीनर के लिये जा सकते हैं। स्वास्थ्य में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे।

कुंभ
आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। बिजनेस में अचानक हुआ धन लाभ घर की स्थिति को संतुलित कर देगा। ऑफिस में कुछ कठिन कार्य करना पड़ सकता है। कार्य पूराह होने पर सीनियर खुश होंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को आज काफी धन लाभ मिलने वाला है। स्वयं को उर्जावान महसूस करेंगे। पिता से बड़ा उपहार मिल सकता है। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपको धन लाभ होगा।

मीन
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान हो जाएगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। आज मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। परिवार में शुभ और धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, आपका मन प्रसन्न बना रहेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

12 जुलाई 2018 : गुरुवार का राशिफल

राशिफल 02 जून 2018 : जानें, कैसा गुजरेगा आपका दिन

राशिफल: 29 जनवरी 2018