राशिफल

12 अक्टूबर 2018 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में फायदा मिल सकता है। पहले लिए गये फैसले कारगर साबित होंगे। खुद के लिए कुछ समय निकालने की कोशिश करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप हर जगह सफल होंगे। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

वृष
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। बिजनेस के कामों में सफलता प्राप्त होगी। कॉलेज के दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। विदेश से नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है। उम्र में बड़े व्यक्ति से आपको मदद मिलेगी। करियर में संघर्ष कर रहे लोगों को आज मनचाहा फल मिलेगा। गौरी-गणेश की पूजा करें, आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, जिनको आप अपने जीवन में उतारने में कामयाब भी रहेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। भगवान शंकर को जल चढ़ाएं, आपके धन में वृद्धि होगी।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़ी बिजनेस डील को बहुत सोच समझकर करने की जरुरत है। मेहनत से किये गये काम में सफलता मिल सकती है। कोई राज की बात उजागर हो सकती है, संभलकर रहें। लंबे समय से रूके काम पूरे होंगे। दूसरों के मामलों में फालतू दखल देने से बचें। हनुमान चालीसा का 2 बार पाठ करें, आपके सभी दुःख दूर होंगे।

सिंह
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं की तलाश कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। मौसम के बदलने का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। रूपये-पैसे के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। किसी को उधार पैसा देने से बचें। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जरुरतमंद को चावल का दान करें, आपके दाम्पत्य जीवन में आ रही दिक्कतों का अंत होगा।

कन्या
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी सामाजिक संगठन से जुड़ सकते हैं, जिसका लाभ आपको आगे चलकर मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चलने में कामयाब रहेंगे। घरवालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। गाय को रोटी खिलाएं, आपको जीवन में कामयाबी मिलेगी।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। काम की दृष्टि से व्यस्तता ज्यादा हो सकती है। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है, इससे घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बितायेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएँ, आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला है। आप आगे बढ़ने के लिए नई योजना बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग स्टेश्नरी के बिजनेस से जुड़े हैं, उनको लाभ मिल सकता है। समय आपके लिये अनुकूल रहेगा। आपकी सेहत भी बेहतर रहेगी। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

धनु
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कोई उच्च पद मिल सकता है। समाज में लोगों के साथ अच्छे तालमेल बनेंगे। आपको अच्छे कामों का बेहतर परिणाम मिलेगा। माता सरस्वती को पुष्प अर्पित करें, जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

मकर
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी कामों में रूकावट आ सकती है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए हर मसले पर अपनी राय रखने से बचने की जरुरत है। घर के आसपास किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है। सबके साथ अच्छा समय गुजरेगा। ब्राह्मण को वस्त्र दान करें, जीवन में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के जो स्टूडेंट्स घर से दूर रहकर किसी कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपके जीवन में मधुर प्रेम संबंधों की शुरुआत होगी। सरकारी अफसरों को मनचाही जगह ट्रांसफर मिल सकता है। किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है, आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। बंदर को केला खिलाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मीन
आज आपका दिन शुभ रहेगा। पिता के सहयोग से आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, इसमें आपको सफलता मिलेगी।मित्रों के साथ रिश्ते बेहतर बनेंगे। इस राशि के जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश जल्दी ही पूरी होने वाली है। पड़ोसी के साथ अनबन हो सकती है, बेवजह बहसबाजी करने से बचें। मंदिर में फल दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

4 दिसम्बर 2021 : जानें शनिवार का राशिफल

13 नवंबर 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

3 सितम्बर 2021 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk