राशिफल

20 नवंबर 2018 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आज आपको मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज किसी ऐसे रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको बड़ा फायदा हो सकता है। अगर आप जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज का दिन बहुत अच्छा है। इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज किसी नयी डील से आपको फायदा हो सकता है। लोग आज आपके स्वाभाव से प्रभावित होंगे। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

वृष
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन पल लेकर आयेगा। व्यापारी वर्ग को आज धन लाभ हो सकता है। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। ऑफिस में काम आसानी से पूरे होंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज किसी से फ्रेंडशिप करने के लिए दिन अच्छा है। परिवार में सबके साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। मंदिर में भगवान को इत्र अर्पित करें, सभी समस्याओं का निवारण होगा।

मिथुन
आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। ऑफिस में एक के बाद एक सारे काम पूरे होते जाएंगे। तरक्की के नये रास्ते भी नजर आएंगे। सीनियर्स के सपोर्ट से आपको पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। इस राशि के वकीलों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। प्रोजेक्ट को बनाने में आ रही समस्या दूर होगी। विवाहितों के लिए आज का दिन बढ़िया है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। घर से निकलते समय बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें, काम में सफलता मिलेगी।

कर्क
कई दिनों से चली आ रही पारिवारिक परेशानी आज दूर हो जाएगी, परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। ऑफिस में आज कुछ नयी जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं। स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, थोड़ा संभलकर रहें। शाम को किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, आपको अच्छा लगेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मिला-जुला रहेगा, जंक फूड एवॉयड करें। गायत्री मंत्र का जाप करें, दिन अच्छा जायेगा।

सिंह
आज आप किसी मित्र के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आज आपको जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। बच्चों का होमवर्क पूरा न होने पर टीचर्स से थोड़ी डांट पड़ सकती है। परिवार वालों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड होगा। उनके साथ बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। आज सड़क पर वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें, सभी दु:खों का निवारण होगा।

कन्या
आज खुद को पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। ऑफिस में कई दिनों से रूका हुआ काम समय पर पूरा कर लेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। लवमेट के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। आपको निवेश के मामले में किसी से अच्छी सलाह मिल सकती है। घर के बाहर मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखें, रुके हुए काम पूरे होंगे।

तुला
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपकी काबीलियत को देखकर कई लोग आपसे प्रभावित होंगे। सोसाइटी में आपको सम्मानित किया जा सकता है। इस राशि के मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है।। आज किसी बात को लेकर किसी मित्र से थोड़ी अनबन हो सकती है, फालतू की बहस करने से बचें। आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए कई सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे।

वृश्चिक
आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस के काम को पूरा करने में थोड़ी अड़चने आ सकती है, किसी सहकर्मी की मदद से परेशानियां दूर हो जाएंगी। आज परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। किसी नये काम को शुरू करने जा रहे हैं, तो पहले अपने माता-पिता की राय लेना अच्छा रहेगा। सोसाइटी के लोग आज आपके सामाजिक कार्यों से खुश रहेंगे। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, काम में सफलता हासिल होगी।

धनु
आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आज बच्चों के साथ किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। परिवार में प्यार बढ़ेगा। आज किसी काम से दोस्त के घर जा सकते हैं। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन शुभ है, विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में सफलता निश्चित है। आपका दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। विरोधी पक्ष आपका कुछ नहीं बिगाड़ पायेंगे। जरूरतमंद को कुछ गिफ्ट करें, प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।

मकर
आज आपका मन स्थिर रहेगा। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहेगी। सीनियर्स आपके काम से खुश होकर कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। आज किसी दूसरे के काम में बेवजह अपनी राय ना दें। आज कोई मित्र आपकी प्रशंसा कर सकता है। स्वास्थ्य आज पहले से ठीक रहेगा। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में पहले से काफी सुधार आएगा। बंदर को गुड़ खिलाएं, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ
आज किस्मत आपका भरपूर साथ देगी। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन अधिक फायदा देने वाला है। अगर नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अपने जीवनसाथी की राय लें। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। खुशियों का आगमन होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मेहनत करते रहें करियर में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। अगर परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सुबह उठकर अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, बिजनेस में बढ़ोतरी होगी।

मीन
आज का दिन यात्रा में बीतेगा। ऑफिस के किसी काम से विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा पर जाते समय जरूरी कागजात ले जाना न भूलें। घर में किसी रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल बनेगा। रूठे हुए मित्र को मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी रेस्टोरेंट में जाने का प्लान भी बना सकते हैं। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन बढ़िया है, तरक्की के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, सामने आयी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

31 October Ka Rashifal : माह के अंतिम दिन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

13 जुलाई 2018 : जानें शुक्रवार का राशिफल

12 अगस्त 2019 : जानें सोमवार का रा​शिफल