हिसार

आजाद नगर की भाजपा रैली की सफलता के लिए काम करें : सोनाली

हिसार,
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोनाली सिंह फोगाट ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे 28 अक्तूबर को नलवा हलका के आजाद नगर में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि रैली में अधिक से अधिक जनता को शामिल करने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत करवाएं।

सोनाली सिंह निकटवर्ती गांव लुदास में आर्यनगर मंडल की बैठक को संबोधित कर रही थीं। वे आर्यनगर मंडल की प्रवासी प्रभारी भी हैं। उनके साथ आर्यनगर मंडल के अध्यक्ष नरेश सोनी ने भी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। सोनाली सिंह ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए उनके जीवन व शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 28 अक्तूबर को नलवा हलका के आजाद नगर में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हलके में रैली का घर-घर प्रचार करें और जनता को बताएं कि भाजपा ही जनता की सच्ची हितैषी है। दोनों सरकारों ने आम जनता के हक में जितनी कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं, वह एक मिसाल है। पहली बार किसी सरकार से किसानों को उनकी फसलों के उचित भाव दिये और उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने केवल घडिय़ाली आंसू बहाकर किसानों के नाम पर राजनीति ही की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विकास की बुलंदियों को छू रहा है। श्री मोदी की नीतियों पर चलते हुए हरियाणा सरकार भी हर वर्ग के हित में नीतियां लागू कर रही है जिससे जनता को सीधा फायदा हो रहा है। उन्होंने हलके की जनता से अपील की कि वह 28 अक्तूबर की रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रैली को कामयाब बनाएं व भाजपा को मजबूती दें। बैठक के बाद सोनाली सिंह के नेतृत्व में लुदास गांव में यात्रा भी निकाली गई।

इन कार्यक्रमों में सोनाली सिंह के अलावा जिला महामंत्री सुजीत कुमार, निगरानी कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शर्मा, मंडल महामंत्री विपिन झाझडिय़ा, उपाध्यक्ष कर्मचंद के अलावा अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शक्ति केन्द्र प्रमुखों व पालकों ने हिस्सा लिया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पिस्तोल की नोंक पर कैशियर से लूट 4 लाख रुपए

सरसों खरीद पर शर्तें थोपना किसानों के साथ अन्याय-कुलदीप बिश्नोई

‘सारा देश कांप गया पढक़ै नै अखबार, उकलाना म्हैं पांच साल की बच्ची से बलात्कार’

Jeewan Aadhar Editor Desk