फतेहाबाद

रोडवेज की हड़ताल को मिला बडा समर्थन, बिनैन खाप आई समर्थन में

टोहाना (नवल सिंह)
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को अब जनसमर्थन भी मिलने लगा है। इसी कड़ी में सर्वजातिय बिनैन खाप के प्रधान नफे सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हरियाणा में चली रही कर्मचारियों की हड़ताल को पूरा समर्थन दिया जाए।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा सरकार अगर यह सोचती है कि वो कुछ कर्मचारियों को गिफ्तार कर आन्दोलन को रोक देगी तो यह रूकने वाला नहीं है। आने वाले समय में जरूरत पड़ी तो खाप पंचायत कर्मचारियों के साथ मिलकर गिरफतारी देगी। दो दिन बाद सभी खाप पंचायत एकत्रित होकर बड़ा फैंसला ले सकती है। अगर जरूरत पड़ी तो रेलवे ट्रैक को भी रोका जा सकता है। आज टोहाना में रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में चल रहे धरने पर बिनैन खाप के सदस्य पहुंचे और सरकार के निजिकरण के निर्णय के विरोध में अपनी बात रखी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

‘सीताराम, सीताराम, सीताराम कहिए-कोरोना से बचना है तो घर में ही रहिये’

Jeewan Aadhar Editor Desk

अनिल विज को पता चल जायेगा कि बिना सोचे—समझे जुबान नहीं चलानी चाहिए—सांसद दुष्यंत चौटाला

पुलिस नींद में सोती रही..महिला आरोपी हुई थाना से फरार