फतेहाबाद

720 नशीली गोलियों के साथ बाईक चालक गिरफ्तार

आरोपी को कोर्ट में पेश कर, भेजा जेल

फतेहाबाद,
थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ एक बाईक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। हसंपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई राहुल ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ हांसपुर से खुनन जा रहे थे। रास्ते में भड़ौलावाली के समीप फतेहाबाद रोड पर खेत में बने ट्यूब्वैल कमरे के समीप बाईक चालक संदिग्ध हालत में खड़ा मिला। पुलिस को देखकर वह घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी से पूछताछ की तो उसकी पहचान हरप्रीत उर्फ काला निवासी भड़ौलावाली के रुप में हुई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने उपरान्त आरोपी की पेंट की जेब से अलप्राजोलम गोलियों के 72 पत्ते बरामद हुए। इन पत्तों में 720 गोलियां थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगामी कार्यवाही कर रहे एएसआई सूर्यकांत ने बताया कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जहां उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया है।

Related posts

इलाके को लेकर हुआ विवाद,थाने में पहुंचे किन्नर

रेलगाड़ी में एक माह के बच्चे को छोड़कर मां हुई फरार

टोहाना में सर्वोत्तम माता पुरूस्कार कार्यक्रम में महिलाओं को स्तनपान बारे किया जागरूक

Jeewan Aadhar Editor Desk