उत्तर प्रदेश

भरी पंचायत में बहन को अर्द्धनग्न कर पीटा

देवरिया,
एक महिला पर उसके पति और बहन का विवाद भारी पड़ गया। जीजा साली का झगड़ा इतना बढ़ा कि पंचायत बुलाई गई और वहां उस महिला को सरेआम अर्द्धनग्न कर पीटा गया। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह शर्मनाक घटना देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र की है। जहां एक विवाहिता की छोटी बहन एक गांव में रहती है। किसी बात को लेकर उसकी बहन और पति के बीच विवाद हो गया। जीजा-साली का विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष पंचायत में जा पहुंचे।

विवाहिता अपनी छोटी बहन और मां के साथ पंचायत में पहुंची, पंचायत की कार्रवाई के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस बात पर गांववालों को गुस्सा आ गया। उन्होंने दोनों पक्षों की पिटाई कर दी। इसी बीच विवाहिता के शरीर के ऊपरी कपड़े भी फाड़ दिए गए और उसे अर्द्धनग्न कर पीटा गया।

जबकि उसकी छोटी बहन ने किसी के घर में छुपकर अपनी जान बचाई। गांव से ही किसी ने पुलिस को भी फोन कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर जा पहुंची। मगर पुलिस को देखते ही सारे गांव वाले वहां से भाग निकले। जब कुछ देर बाद पुलिस वहां से चली गई तो गांव वालों ने फिर से विवाहिता की पिटाई की।

घटना के बाद किसी तरह पीड़िता अर्द्धनग्न हालत में ही थाने जा पहुंची। उसने पूरी घटना पुलिस को बताई। पुलिस ने महिला से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वी.एन. प्रसाद ने जानकारी बताया कि पीड़िता ने थाने में शिकायत दी है। भरी पंचायत में महिला को अर्द्धनग्न कर उसकी पिटाई की गई। मामले की छानबीन चल रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

छेड़खानी से परेशान मां-बेटी चलती ट्रेन से कूदी

Jeewan Aadhar Editor Desk

भाजपा का ऐसे दिल धड़काता रहा गोरखपुर लोकसभा का नतीजा

भूख से तड़पती 12 साल की बच्ची ने लगाई फांसी

Jeewan Aadhar Editor Desk