राजस्थान

नई परम्परा : बहु ने किया सास का अंतिम संस्कार

अजमेर,
समाज की सभी बाधाओं को तोड़ते हुए अजमेर के ब्यावर में एक बहू ने हाल ही में अपनी सास की अंतिम इच्छा पूरी करते हुए उनका अंतिम संस्कार किया। यल्पना भाटी ने अपनी दो बेटियों के साथ मिलकर परिवार के पुरुष सदस्य की गैर-मौजूदगी में अपनी सास का अंतिम संस्कार किया।

यल्पना ने बताया कि उनकी सास नीलम (70) का देहांत रविवार रात को हुआ। सोमवार को उन्होंने अपनी बेटियों प्रांजल व प्रियांशु के साथ उनका अंतिम संस्कार किया। उसने कहा, “मेरी सास ने हमेशा मेरे साथ अपनी बेटी जैसा व्यवहार किया। उनकी आखिरी इच्छा पूरी करने पर मुझे गर्व है।”

नीलम भाटी के पति की मौत उनकी शादी के कुछ दिनों बाद हो गई थी। इसके बाद उनका एक ही बेटा था गजेंद्र, जिसकी भी 15 साल पहले मौत हो गई थी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

रंगीली लड़की..बदनौर में ठूमिया..भोपी की रेट..जानें राजस्थान के गांवों के अटपटे नाम

‘आओ जम्भदेव गुरूजी भगत बुलावै है-भगवों भेष थारो बड़ो मन भावै है’

REET EXAM : हे राम! नकल के लिए बनाई बिना इंटरनेट के चलने वाली डिवाइस, महिला गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk