हिसार

प्रदेश को दो बड़े तोहफे देकर पीएम ने किया विकास नीति को सार्थक : सोनाली

हिसार,
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोनाली सिंह फोगाट ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूग्राम में आयोजित जन विकास रैली में प्रदेश को दो बड़े तोहफे देकर भाजपा सरकार की विकास की नीति को सार्थक किया है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को विकास के अनेक तोहफे दिये हैं वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा एक-हरियाणवी एक के नारे को सार्थक करते हुए आगे बढ़ रही है।

सोनाली सिंह ने कहा कि गुरूग्राम में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में प्रदेशभर से लाखों की संख्या में जनता ने शामिल होकर दर्शा दिया है कि उसे भाजपा सरकार की विकासात्मक नीतियों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र का समान विकास करने के संकल्प के साथ चार वर्ष पहले जो काम शुरू किया था, उसी का परिणाम है कि हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करके उनके क्षेत्रों के लिए करोड़ों की विकास योजनाओं की घोषणा की। यहां तक कि जिन विधानसभा हलकों में विपक्षी विधायक थे और उन विधायकों ने अपने क्षेत्र के विकास की कोई मांग तक नहीं उठाई, उन क्षेत्रों में भी मुख्यमंत्री ने खजाने का मुंह खोल दिया, जिस वजह से प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वह विपक्ष की गुमराह करने वाली बातों के बहकावे में न आएं और सरकार के प्रति अपना विश्वास बनाए रखें।

सोनाली सिंह ने कहा कि रैली में हिसार जिले, खासकर नलवा विधानसभा क्षेत्र की हाजिरी उल्लेखनीय रही जो स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि नलवा विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल विशेष रूप से मेहरबान रहे हैं। अब तक दो-तीन बड़ी रैलियां करके नलवा में विकास की गंगा बहाने के अलावा समय-समय हलके की मांगे व समस्याएं उठाए जाने पर भी मुख्यमंत्री ने सदैव इस हलके की जनता को सम्मान दिया है और मांगे पूरी करके समस्याएं दूर की है। उन्होंने कहा कि वे नलवा हलके की मांगों व समस्याओं को लेकर वे स्वयं भी मुख्यमंत्री व संबंधित मंत्रियों से मिलती रहती है, और उन मांगों व समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाता है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

मस्त महीना आया सावन, संग बरसात लाया सावन

जिला सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कार के लिए विष्णु मांझु चयनित

थाना प्रभारी ने एनजीओ के साथ मिलकर चलाया जागरूकता अभियान

Jeewan Aadhar Editor Desk