फतेहाबाद

देवर पर पिस्तोल के बल पर अगवा करके रेप करने का आरोप

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
भट्टूकलां थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय एक महिला को घर से अगवा कर पिस्तोल की नोक पर रेप किए जाने मामला सामने आया है। पीड़िता अपने पति के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और एसपी को शिकायत देने के बाद महिला थाना में मामला पहुंचा। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर 3 आरोपियों को नामजद किया है जबकि 6 अन्य लोगों को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।
पीड़िता के अनुसार वीरवार की रात रिश्ते में उसका देवर लगने वाला एक शख्स अपने 2 साथियों के साथ उसके घर में आया और पिस्तोल की नोक पर उसे अगवा कर खेतों में ले गया। महिला का आरोप है कि जब घर से उसे ले जाया गया तो 5-6 अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि खेत में उसके साथ देवर ने रेप किया और अन्य ने उसे कनपटी पर पिस्तोल लगाकर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने बताया कि उसका पति घटना के वक्त राजस्थान में अपनी जमीन बिजाई के लिए गया हुआ था और वारदात के बाद उसने अपने पति को बुलाया। पति के साथ रात को पुलिस को सूचना दी। पुलिस को वह मौके पर भी लेकर पहुंची लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाए। इसके बाद कार्रवाई नहीं हुई तो वह एसपी कार्यालय पहुंची।
डीएसपी उमेद सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 3 लोगों को नामजद करते हुए 6 अन्य लोगों के नाम एफआईआर में दर्ज किए हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 506 व 376 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

गेहूं के गोदाम में गोलमाल, सीएम फ्लाइंग के छापे में सामने आए चौकान्ने वाले तथ्य

निशान सिंह ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना

Jeewan Aadhar Editor Desk

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर 2020 तक बढ़ाया : बांगड़