फतेहाबाद

नागरिक संशोधन बिल के खिलाफ देशभर में माकपा का प्रदर्शन

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
माकपा के द्वारा नागरिक संशोधन बिल के खिलाफ शहर के लाल बत्ती चौक पर धरना दिया और शहर भर में प्रदर्शन किया। माकपा ने लोगों को नागरिक संशोधन बिल के लिए जागरूक करने को लेकर शहर भर में पर्चे भी बांटे।
मीडिया से बातचीत करते हुए माकपा के राज्य सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आज माकपा के द्वारा देशभर में नागरिक संशोधन बिल का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बिल देश पर थोपा गया है। इसको लेकर पहले भी कई साहित्यकार अपना विरोध दर्ज करवा चुके हैं लेकिन सरकार कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज हर सेक्टर में सरकार विफल नजर आ रही है और उसी विफलता को छिपाने के लिए इस तरह के बिल लाए जा रहे। उन्होंने कहा कि वामपंथियों के द्वारा बिल का विरोध लगातार जारी रहेगा।

Related posts

रोडवेज बस का हुआ स्टेरिंग फेल, दिवार तोड़ जलघर में जा घुसी बस

Jeewan Aadhar Editor Desk

थर्मल स्कैनर से कोरोना की जांच करने के लिए बनाए गए स्टैंड और स्टिक का हुआ सफल परीक्षण

सपना चौधरी ने मोदी और दूसरे नेताओं के बारे में खुलकर की बात—जानें पूरी बातचीत