हिसार

देश व प्रदेश से क्षेत्रीय दलों का हुआ सफाया : गायत्री

हिसार,
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गायत्री देवी ने कहा है कि आज देश व प्रदेश में राष्ट्रीय दलों को समय है। देश व प्रदेश की जनता ने क्षेत्रीय दलों को नकार दिया है। हरियाणा में क्षेत्रीय दलों का कोई अस्तित्व नहीं है बचा है। क्षेत्रीय पार्टियों में पारिवारिक द्वन्द चला हुआ और इन्हें जनता की भलाई से कुछ लेना देना नही है।
गायत्री देवी हांसी हलका के आर्यनगर, आर्दश नगर व प्रेम नगर में अनेक जगहों पर जलपान कार्यक्रमों में शामिल हो रही थीं। इस दौरान गायत्री देवी ने कहा कि क्षेत्रीय दलों को केवल कुर्सी व खुद की चौधर चाहिए जबकि भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी है और वे खुद भाजपा की एक साधारण कार्यकर्ता हैं। मुझे गर्व है कि भाजपा ने देशभक्ति, देशसेवा व देश प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात मेहनत लग्न व ईमानदारी से कार्य करने वाली नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार तथा हरियाणा प्रदेश में मनोहर लाल के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास तथा समान विकास के नारे को साकार करते हुए प्रदेश को आज नंबर वन बनाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने भाई भतीजावाद, रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार रोक लगाई है वहीं देश की संस्कृति को बचाने के लिए प्रदेश व देश के महानुभावों तथा महापुरुषों को याद करने में भारतीय जनता पार्टी सबसे अग्रणी पार्टी है। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल हो चाहे किसानों के मसीहा चौधरी छोटूराम, इन सभी का मान-सम्मान करने का कार्य यदि किसी ने किया है तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार व नरेंद्र मोदी ने किया है। आज महिलाएं बच्चे युवा किसान मजदूर हर वर्ग सरकार की नीतियों से सरकार की कार्यशैली से एकदम से संतुष्ट है और सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश में निगम चुनावों व पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। गायत्री देवी ने लोगों से आह्वान किया कि आप सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का फायदा उठाएं और अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं।
इस अवसर पर उनके साथ जिला महामंत्री कृष्णा पातड़, कविता, शकुंतला, बाला, मुकेश, राज, प्रेम, सरोज, मीना, मुन्नी देवी, गौरव बंगा, रजत, यश, संदीप काजल व राजेश आदि अनेक महिला व युवा साथी मौजूद थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आदमपुर पुलिस को देख भागने लगा युवक, प​कड़े जानें पर….

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदर्श नगर के लोगों ने मेयर गौतम सरदाना से कॉलोनी वैध करवाने की लगाई गुहार

महिला सशक्तिकरण के लिए एचएयू ने गांव टोकस-पातन में लगाया मेला

Jeewan Aadhar Editor Desk