देश

गर्लफ्रेंड की हत्या कर ब्वॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड, लिखा, ‘उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी’

नई दिल्ली,
देश की राजधानी दिल्ली में एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर कर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी ही गर्लफ्रेंड को बताया है। मामला दिल्ली के छतरपुर एक्सटेंशन का है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, छतरपुर एक्सटेंशन के सुमन कालोनी में सोमवार (26 नवंबर) देर शाम एक कमरे के अंदर एक लड़का और लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि खून से लथपथ गर्लफ्रेंड की लाश जमीन पर पड़ी है, जबकि ब्वॉयफ्रेंड की लाश पंखे से लटकी हुई है। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, तो उन्हें एक सुसाइड नोट बरामद हुआ।
मामले की जानकारी देते हुए साउथ जिले के डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि सोमवार शाम 7.30 बजे महरौली पुलिस को जानकारी मिली कि कमरे का दरवाजा खुल नहीं रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो देखा की लड़की के गले से खून निकल रहा है और लड़का पंखे से लटका हुआ है।
पुलिस ने बताया कि युवक ने मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखा है। जिसमें उसने लिखा है, ‘तुम मेरी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी हो। मैं हताश हो गया हूं। जिंदगी में कुछ नहीं रखा है। इस दुनिया में उसके लिए अब कुछ नहीं है, सबक सिखाना चाहता है।’
पुलिस ने बताया कि दोनों की पहचान कर ली गई है। मृतक लड़की का नाम अयुष्णा और लड़के का नाम अभिषेक मंडल है। ये दोनों पिछले पांच महीने से किराए के एक मकान में लिव-इन में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतक युवती ग्राफिक्स डिजाइनर थी। ये दोनों ही पश्चिम बंगाल से थे। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है की दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है और फिर झगड़ा ज्यादा बढ़ गया कि आरोपी ने पहले अपनी महिला मित्र का हत्या की और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के परिवार वालो को सूचना दे दी है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पास, लोकसभा स्थगित

स्वामी सदानंद प्रणामी चैरीटेबल देगा PM CARES Fund में 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 1 सौ 11 रुपए

सामने आया 14 हजार 400 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, अहमद पटेल की भूमिका संदिग्ध