फतेहाबाद

इनेलो को बड़ा झटका, फतेहाबाद में पूर्व विधायक सहित कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
इनेलो और अभय चौटाला को आज फतेहाबाद जिले में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व विधायक निशान सिंह की अगुवाई में आज जाट धर्मशाला में सामूहिक त्यागपत्र देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इनेलो से इस्तीफा दे दिया। इनकी संख्या बढ़ने का दावा भी कार्यक्रम आयोजकों द्वारा किया जा रहा है। लगातार इस्तीफा देने वाले कार्यक्रम में पहुंच रहे है। सभी ने पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के नाम त्यागपत्र लिखा है।
त्यागपत्र में लिखा है कि पार्टी के कुछ नेताओं के षड़यंत्र के बाद पूर्व सांसद डा. अजय चौटाला, सांसद दुष्यंत चौटाला व इनेसो अध्यक्ष दिग्विजय सिंह को इनेलो से निष्कासित किया गया है। इससे वे काफी आहत है। इस निष्कासन के खिलाफ वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहे है।
इस दौरान सभी ने डा. अजय चौटाला, सांसद दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय सिंह में अपनी आस्था जताते हुए कहा कि जननायक चौ. देवीलाल की नीतियों पर चलने वाले नेताओं के साथ वे कंधे से कंधा मिलकार काम करेंगे और नई पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सभी दुकानदार बनाए गए निर्धारित समयानुसार ही अपनी दुकानें खोलें

रोडवेज की हड़ताल को मिला बडा समर्थन, बिनैन खाप आई समर्थन में

करीब 4 लाख रुपए की हेरोइन सहित 3 युवक गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk