फतेहाबाद

पराली जलाने पर 1076 किसानों पर लगा 46 लाख का जुर्माना

टोहाना (नवल सिंह)
सरकार द्वारा जागरुकता अभियान चलाए जाने के बाद भी पराली जलाने वाले किसानों की संख्या लगातार हर वर्ष बढती जा रही है। पराली जलाने की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी क्षेत्र की जनता के लिए चिंता का विषय है। वहीं दूसरी ओर कृषि विभाग की ओर से किसानों को जुर्माने का नोटिस देकर अपना कार्य कर दिया है। विभाग द्वारा इन किसानों पर लाखों रूपये का जुर्माना लगाया गया है जिसकी रिकवरी भी शुरू कर दी है। विभाग द्वारा 1076 किसानों को पराली जलाने पर नोटिस दिए गए है।
कृषि विभाग के एसडीओ रामेश्वर दास ने बताया कि किसानों को पराली न जलाने के लिए लगातार जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों पर विभाग की तरफ से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। रामेश्वर दास ने बताया कि अबकी बार 1076 किसानों की सूचि विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी गई है, इन किसानों से 46 लाख 15 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा। किसानों के नोटिस जलाने पर कहा कि जुर्माने की राशि को जरूर वसूल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपमंडल में टोहाना, गांव जमालपुर, अकांवाली, साधनवास, शक्करपुरा में अधिक मामले सामने आए है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

औरत की चाहत ने सरेआम करवा दी पिटाई

Jeewan Aadhar Editor Desk

भीख मांग कर सरकार को पैसा भेजा आंगनबाड़ी वर्कर्स ने

Jeewan Aadhar Editor Desk

डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक, नशा मुक्त भारत अभियान की समक्षा की