हिसार

सडक़ों के निर्माण होने से लोगों ने ली राहत की सांस

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एच.एस.वी.पी.) विभाग द्वारा आदमपुर सर्विस स्टेशन (पेट्रोल पंप) से मार्कीट कमेटी कार्यालय तक तथा हनुमान मंदिर से पेट्रोल पंप तक तथा अन्य मॉडल टाउन एरिया में सडक़ों के बनने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

इसके अलावा 33 साल पहले बनी हनुमान मंदिर से फायर ब्रिगेड तक भी सडक़ का निर्माण का शुरू होने से राहत की सांस ली है। बताया जाता है कि इस निर्माण कार्य पर लगभग 80 लाख रुपये की लागत आएगी। ध्यान रहे इस संबंध में जनसेवा समिति आदमपुर एवं भ्रष्टाचार विरोध एवं सामाजिक उत्थान संगठन के पदाधिकारियों ने सीएम विंडो में शिकायत देकर इन सडक़ों के निर्माण कार्य करवाने की मांग की थी। इसके लिए लोगों ने जनसेवा समिति, भ्रष्टाचार विरोधी संगठन के सदस्यों, हुडा विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद किया है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

हिसार नलवा लैब मामला : SIT संपत्ति जब्त करने की तैयारी में, जानें पूरा मामला

Jeewan Aadhar Editor Desk

पेटवाड़ मामले में 36 दोषियों को कैद व जुर्माना, जुर्माना न भरने पर काटनी होगी अतिरिक्त कैद

डेयरी फार्मिंग को सहायक व्यवसाय के रूप में अपनाकर आमदनी में इजाफा कर सकते किसान