देश

चुनाव अपडेट : राजस्थान में कांग्रेस की आंधी, मध्यप्रदेश में टक्कर, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त

नई दिल्ली,
लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइल माने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के वोटों गिनती शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में हुए चुनाव में जमकर वोटिंग हुई थी। सबसे तेज नतीजों और हर अपडेट हम दे रहे हैं यहां। तो सटीक विश्लेषण और सबसे तेज परिणाम के लिए जुड़े रहें…

राजस्थान
राजस्थान में कांग्रेस को बड़ी बढ़त मिल चुकी है। यहां बहुमत के लिए 100 सीटों की आवश्यकता है। कांग्रेस सुबह 9 बजे तक 65 सीटों पर बढ़त ले चुकी है। भाजपा 43 सीटों पर और अन्य 5 सीटों पर आगे चल रहे है। झालरापाटन से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आगे चल रही हैं। उनके सामने हैं बीजेपी के दिग्गज नेता रहे जसवंत सिंह के बेट मानवेंद सिंह, जो हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। टोंक से कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट आगे चल रहे हैं। उनके सामने बीजेपी के एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार युनूस खान हैं।

मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में मुकाबला रोचक चल रहा है। शुरुआती आधे घंटे में यहां भाजपा आगे चल रही थी लेकिन बाद में कांग्रेस ने बढ़त बनाई। कांग्रेस सुबह 9 बजे तक 60 सीटों पर बढ़त ले चुकी है। भाजपा 56 सीटों पर और अन्य 0 सीटों पर आगे चल रहे है।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को भाजपा को पछाड़ दिया है। कांग्रेस सुबह 9 बजे तक 24 सीटों पर बढ़त ले चुकी है। भाजपा 18 सीटों पर और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे है।

तेलंगाना
तेलंगाना में टीआरएस आगे चल रहा है। कांग्रेस सुबह 9 बजे तक 18 सीटों पर बढ़त ले चुकी है। टीआरएस 22 , भाजपा 01 सीटों पर और अन्य 04 सीटों पर आगे चल रहे है।

मिजोरम
कांग्रेस सुबह 9 बजे तक 2 सीटों पर बढ़त ले चुकी है। भाजपा और अन्य का खाता नहीं खुला है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

जीएसटी में व्यापार मंडल के प्रयासों की जीत, 28 प्रतिशत के स्लैब को हटाया जाए—बजरंग दास गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk

बदलता भारत : दूध बेचने के लिए किसान ने खरीद लिया हेलिकॉप्टर

Jeewan Aadhar Editor Desk

पिता का आरोप, अस्पताल की लापरवाही से गई बेटी की जान, शव देने से पहले मांगे 9 लाख

Jeewan Aadhar Editor Desk