देश

चुनाव अपडेट 12 बजे: राजस्थान और मध्यप्रदेश में टक्कर हुई दिलचस्प, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आंधी, तेलंगाना में टीआरएस व मिजोरम में एमएनएफ का दबदबा

नई दिल्ली,
लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइल माने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के वोटों गिनती शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में हुए चुनाव में जमकर वोटिंग हुई थी। सबसे तेज नतीजों और हर अपडेट हम दे रहे हैं यहां। तो सटीक विश्लेषण और सबसे तेज परिणाम के लिए जुड़े रहें…

राजस्थान
राजस्थान में कांग्रेस को शुरुआती रुझानों में बहुमत मिलने के बाद अब पिछड़ती नजर आने लगी है। यहां बहुमत के लिए 100 सीटों की आवश्यकता है। कांग्रेस दोपहर बजे तक 94 सीटों पर बढ़त ले चुकी है। भाजपा 81 सीटों पर और अन्य 24 सीटों पर आगे चल रहे है। झालरापाटन से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आगे चल रही हैं। उनके सामने हैं बीजेपी के दिग्गज नेता रहे जसवंत सिंह के बेट मानवेंद सिंह, जो हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। टोंक से कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट आगे चल रहे हैं। उनके सामने बीजेपी के एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार युनूस खान हैं।

मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे आ चुकी है। शुरुआती आधे घंटे में यहां भाजपा आगे चल रही थी लेकिन बाद में कांग्रेस ने बढ़त बनाई। कांग्रेस दोपहर 12 बजे तक 110 सीटों पर बढ़त ले चुकी है। भाजपा 111 सीटों पर और अन्य 11 सीटों पर आगे चल रहे है। अन्य में बसपा और सपा शामिल है।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भाजपा को पछाड़ दिया है। कांग्रेस दोपहर 12 बजे तक 59 सीटों पर बढ़त ले चुकी है। भाजपा 22 सीटों पर और अन्य 9 सीटों पर आगे चल रहे है। कांग्रेस यहां बहुमत के आंकड़े से काफी आगे चल रही है। य

तेलंगाना
तेलंगाना में टीआरएस आगे चल रहा है। कांग्रेस दोपहर 12 बजे तक 18 सीटों पर बढ़त ले चुकी है। टीआरएस 91, भाजपा 1 सीटों पर और अन्य 9 सीटों पर आगे चल रहे है। शुरुआती रुझानों में टीआरएस बहुमत के आंकड़े से काफी आगे चल रही है।

मिजोरम
यहां एमएनएफ को भारी कामयाबी मिलती नजर आ रही है। कांग्रेस दोपहर 12 बजे तक 7 सीटों पर बढ़त ले चुकी है। भाजपा केवल 1 सीट और अन्य 4 सीटो पर आगे चल रहे है। एमएनएफ बहुमत के आंकड़े से काफी आगे 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

कोयला घोटाला: झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा आपराधिक साजिश रचने के दोषी करार

Jeewan Aadhar Editor Desk

भगोड़ा आर्थ‍िक अपराधी एक्ट के तहत पहली कार्रवाई, नीरव मोदी-मेहुल चोकसी को समन

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की उड़ी अफवाह