हिसार

3 राज्यों के चुनाव रुझानों से भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हुए खुश, हरियाणा भाजपा के लिए बताया सबक

हिसार,
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव रुझानों ने हरियाणा भाजपा के पुराने कार्यकर्ता काफी खुश दिखाई दिए। यहां पर भाजपा पिछड़ने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने नेश्नल चैनल पर माना कि मध्यप्रदेश में संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई। मंत्रियों और कार्यकर्ताओं में भी दूरियां देखने को मिली। अधिकारी वर्ग कार्यकर्ताओं पर काफी हावी हुआ। इससे ग्राउंड स्तर पर कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह समाप्त हुआ। यहीं कारण रहा कि मध्यप्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रसार में कार्यकर्ताओं पहले जैसा जोश नहीं देखा गया।
जैसा कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश के हालात बताए, ठीक ऐसा ही हरियाणा में देखने को मिल रहा है। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता कई बार सरकार और संगठन से अपनी नाराजगी जता चुके है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं की सुनवाई करने की बात उठती रहती है। जिन कार्यकर्ताओं को अच्छे पद दिए गए है—वे दूसरे कार्यकर्ताओं से दूर हो गए है। उन पर सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोलने लगा है। ऐसे में पुराने कार्यकर्ता पार्टी कार्यक्रमों में महज औपचारिकताभर निभाते नजर आ रहे है।
प्रदेश में इस समय मेयर का चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ रही है। पार्टी के कार्यकर्ता इन चुनावों केवल हाजरी लगवाने और केवल मुहं दिखाई के लिए प्रचार—प्रसार में आ रहे है। ऐसे में हो सकता है यहां भी पार्टी को झटका लगे। भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने दबी जुबां में साफ किया कि यदि सरकार अब भी नहीं चेती तो लोकसभा चुनावों भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अब देखते है कि हरियाणा भाजपा के नेता और संगठन के लोग 3 राज्यों के चुनाव रुझानों से कार्यकर्ताओं की अनदेखी करना बंद करते है या फिर अब भी वे सत्ता के अहं में बैठे रहेंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

कोरोना कहर : सीसवाल व कालीरावण में एक—एक मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री के जेठ का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे भारी संख्या में लोग

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर के लोगों के लिए युवा बने सुरक्षा कवच

Jeewan Aadhar Editor Desk