राशिफल

13 दिसंबर 2018 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी दोस्त से फोन मुलाकात हो सकती है। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कोई खास व्यक्ति आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इस राशि के विवाहित अपने जीवनसाथी को ट्रिप पर ले जा सकते हैं। आप किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। ऑफिस में उच्च अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिल सकता है। इससे आपको फायदा भी हो सकता है। गायत्री मंत्र का जप करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। किसी योजना से बड़ा लाभ होगा। इस राशि के वर्किंग लोगों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने पर जीवनसाथी आपसे खुश होगा। दाम्पत्य जीवनसुखद रहेगा। कामकाज में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे, इससे आपको लाभ होगा। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे।

मिथुन
आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार वालों के साथ अधिक समय बीता सकते हैं। इस राशि के छात्रों के मन में कई तरह के सकारात्मक विचार आयेंगे। कुछ दिनों से चल रही समस्याओं का सॉल्यूशन मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। ऑफिस में बॉस का भरपूर सहयोग मिल सकता है। ब्राह्मण को भोजन कराएं, परिवार के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । अपनों की मदद से राहत महसूस करेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाना पड़ सकता है। जरूरत से ज्यादा काम होने पर शाम को थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।आज हर बात को गंभीरता से लेने की जरूरत है।ऑफिस में लोग आपके सकारात्मक व्यवहार से खुश रहेंगे। मंदिर में बैठकर कुछ समय बिताएं, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

सिंह
आज आप सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपका दिन मिला-जुला रहेगा। वर्किंग लोगों के काम में रूकावट आ सकती है। आपकी सफलता काक्रेडिट कोई और व्यक्ति ले सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर किसी से रोचक बात हो सकती है। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, काम में सफलता के चांस बढ़ जायेंगे।

कन्या
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर से बातचीत करने पर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये आज का दिन बेहतर है। घर में सभी के साथ तालमेल बना रहेगा। कुछ लोगों से भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है। आज बिना प्लान किये काम पूरे हो जायेंगे। छोटे बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, समय से काम बनेंगे।

तुला
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कामकाज के मामले में थोड़े सुस्त हो सकते हैं। आज फिज़ूलखर्ची से बचें। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, आपका मन खुश रहेगा। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात पर थोड़ी अनबन हो सकती है। अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए आप जीवनसाथी को कोई गिफ्ट दे सकते हैं। गणेश जी की आरती करें, आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। जिस अवसर के लिए कई दिनों से आपको तलाश थी, आज वो पूरी हो जायेगी। आपको किसी करीबी की मदद मिल सकती है। इस राशि के लवमेट आज कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। अपने महत्वपूर्ण काम निपटाने के लिये आज का दिन शुभ है। घर पर अचानक आपसे कोई व्यक्ति मिलने आ सकता है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

धनु
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के जो लोग सूचना प्रसारण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, आज उन्हें किसी बड़ी संस्था के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। धन लाभ के पूरे योग हैं। अपने लक्ष्य को निर्धारित करने में सफल रहेंगे। किसी काम में सफलता मिलने से घर में आपकी तारीफ होगी। हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें, सफलता जरूर मिलेगी।

मकर
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज नकारात्मक परिस्थितियों में पड़ने से आपको बचना चाहिए। अपनी सोच को सकारात्मक बनाये रखें। दिनचर्या में बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बच्चों के साथ दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का11 बार जप करें , आपके सभी काम बनेंगे।

कुंभ
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कुछ ख़ास करने के लिए दिन बेहतर है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। इस राशि के कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है। आपको मनोरंजन का मौका मिलेगा। आप अपने हर काम को ध्यान से करेंगे। साथ ही अपनी योग्यता का पूरा फायदा उठायेंगे। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।

मीन
आज आपके दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के छात्र अगरकिसी इंटरव्यू के लिये जा रहे हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। मंदिर में फल दान करें, सोचे हुए काम पूरे होंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

25 जनवरी 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

11 मार्च 2023 : जानें शनिवार का राशिफल

15 अप्रैल 2021 : जानें गुरुवार का राशिफल