हिसार

पुलिस थाने में इंसाफ के लिए दिया धरना, बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल

आदमपुर (अग्रवाल)
इंसाफ की मांग को लेकर भावना के परिजनों ने आदमपुर थाने में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही बरतने का और मामले में देरी करने का आरोप भी लगाया। धरने के दौरान एक बार महिलाएं काफी उग्र भी हुई लेकिन पुलिसकर्मियों ने समझा—बुझाकर उन्हें शांत कर दिया। धरना दे रही महिलाओं को आरोप है कि आदमपुर पुलिस ने उनकी बेटी को हत्यारे को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया, इसके चलते उन्हें भागने का अवसर मिल गया। उनकी मांग है कि पुलिस तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करे और लापरवाह कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

फतेहाबाद निवासी अर्जुन ने बताया कि उसकी बहन भावना की करीब छह साल पहले आदमपुर वासी विनोद के साथ शादी हुई थी। उनके दो लड़के हैं। बहन को शादी के कुछ माह बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। विनोद कोई काम नहीं करता था, जिसके चलते अपने खर्चे के लिए भावना को यातनाएं देकर मायके से रुपए और घर का राशन तक मंगवाता था। बहन को कोई तकलीफ न हो यह सोचकर ससुरालियों की डिमांड पूरी करते रहे, रोजाना कोई न कोई मांग करते रहते थे। अर्जुन ने बताया कि कुछ दिन पहले भावना मायके आई थी। शुक्रवार को मैं और छोटा भाई आकाश बहन को छोड़ने के लिए ससुराल आए थे। राशन भी लेकर आए थे। गेट पर सास मदनी खड़ी मिली थी, जिसने भावना को अंदर भेजकर और राशन लेकर हमें धक्के मारकर भेज दिया था। इसकी शिकायत उन्होंने आदमपुर थाने में जाकर दी थी।

अर्जून का आरोप है कि पुलिस से मदद की गुहार करने पर पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जब वे मायूस होकर वापिस फतेहाबाद जा रहे थे तो रास्ते में आदमपुर थाना से पुलिस का फोन आया कि भावना ने फांसी लगा ली है।

वापस लौटकर आए तो देखा कि बहन का शव फंदे से झूल रहा था। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस रखा था। शरीर पर चोट के निशान थे। बहन को पहले बुरी तरह पीटा गया था। वह चिल्ला न पाए इसके लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और फिर फांसी पर लटका दिया। ससुरालजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने हत्या कर दी। अर्जुन का आरोप है कि पति विनोद, सास मदनी, मामा सूरजभान, जेठ व जेठानी ने मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

ग्राम पंचायत तलवंडी राणा ने की फसल कटाई के लिए आए प्रवासी मजदूरों के रहने, खाने व चिकित्सा की सुविधा

शांति निकेतन स्कूल में मौन रखकर पूर्व छात्रों को दी श्रद्धांजलि

Jeewan Aadhar Editor Desk

डीसी ने दिए जिला पुस्तकालय में वर्तमान परिपेक्ष्य के अनुरूप पाठन सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश