हिसार

हिसार से गौतम सरदाना 23400 वोटो से आगे, पानीपत में अवनीत कौर 52 हजार से आगे

हिसार,
नगर निगम के चुनाव परिणाम काफी तेजी से आने लगे है। वार्ड नम्बर एक से निर्दलीय अनिल जैन ने एकतरफा जीत हांसिल की है। उन्होंने 3278 वोटो से चुनाव जीत लिया है। वार्ड नम्बर दो से भाजपा की कविता केडिया ने 67 वाटों से जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 3 से शालू दिवान ने करीब 1500 वोटो से जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 4 से भाजपा के अनिल मानी ने जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 5 से भाजपा ज्योति महाजन ने करीब 7700 वोटो से जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 6 निर्दलीय उम्मेद खन्ना ने जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 7 से निर्दलीय मनोहर लाल वर्मा ने प्रह्लाद सिंह को हराया। वार्ड नम्बर 8 से भाजपा के भू​पसिंह रोहिल्ला ने जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 9 से निर्दलीय जयप्रकाश, वार्ड नम्बर 10 में निर्दलीय विमला, वार्ड नम्बर 11 से निर्दलीय सरोज बाला ने जीत हासिल की।
मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी गौतम सरदाना की शुरुआत काफी अच्छी रही। वार्ड नम्बर एक से बढ़त को कायम रखते हुए सरदाना ने 15 राउंड की गिनती पूरी होने पर 23400 वोटो की बढ़त बना ली। गौतम सरदाना ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बड़ी जीत का दावा किया।
रोहतक में भाजपा को शुरुआती झटके लगने आरम्भ हो गए। वार्ड नम्बर एक से निर्दलीय कृष्ण सहरावत ने जीत हासिल की। यहां पर भाजपा प्रत्याशी नीलम पंचाल की जमानत भी जब्त हो गई। वार्ड नम्बर 2 से निर्दलीय सुमन सैनी ने जीत हासिल की है। वार्ड नम्बर तीन से भाजपा के तिलक राज चौहान ने जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 4 से निर्दलीय धर्मेंद्र गुलिया, वार्ड नम्बर 5 से निर्देलीय गीता देवी, वार्ड नम्बर 6 से भाजपा प्रत्याशी सुरेश किराड़, वार्ड नम्बर 7 से मनोज कुमार, वार्ड नम्बर 8 से निर्दलीय सोनू, वार्ड नम्बर 9 से निर्दलीय जय भगवान ने जीत हासिल की। मेयर चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी मनमोहन ने बढ़त हासिल कर रखी है।

यमुनानगर में वार्ड नम्बर 1 से निर्दलीय संजय कुमार, वार्ड नम्बर 2 से भाजपा प्रत्याशी प्रवीन उर्फ पीनी, वार्ड नम्बर 3 से निर्दलीय हरमीन कौर कोहली, वार्ड नम्बर 4 से निर्देलीय देवेंद्र सिंह, वार्ड नम्बर 5 से निर्दलीय विनय कुमार, वार्ड नम्बर 6 से भाजपा की प्रीति जोहर, वार्ड नम्बर 7 से भाजपा के राम आसरा, वार्ड नम्बर 8 से निर्दलीय विनोद कुमार मारवा, वार्ड नम्बर 9 से भाजपा की भावना, वार्ड नम्बर 10 से भाजपा के सुरेंद्र शर्मा, वार्ड नम्बर 11 से भाजपा के संकेत कुमार ने जीत हासिल की। मेयर पद भाजपा के मदन लाल चौहान आगे चल रहे है।
करनाल में वार्ड नम्बर एक में भाजपा प्रत्याशी ने नवीन कुमार ने जीत हासिल की। यहां पर भाजपा प्रत्याशी नवीन कुमार और निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष कोच को बराबर 2293 वोट मिले। बाद में अधिकारियों द्वारा पर्ची डाली गई, जिसमें नवीन कुमार की जीत हुई। वार्ड नम्बर 2 से निर्दलीय बलविंद्र सिंंह, वार्ड नम्बर 3 से निर्दलीय मनजीत कौर, वार्ड नम्बर 4 से निर्दलीय नीलम, वार्ड नम्बर 5 से भाजपा के जयभगवान कश्यप, वार्ड नम्बर 6 से भाजपा की नीलम सिरसी, वार्ड नम्बर 7 में निर्दलीय सुदर्शन कुमार, वार्ड नम्बर 8 से भाजपा के मेघा भंडारी, वार्ड नम्बर 9 से भाजपा के मुकेश कुमार, वार्ड नम्बर 10 से भाजपा के वीर विक्रम कुमार ने जीत हासिल की। मेयर पद पर भाजपा की रेणु बाला गुप्ता आगे चल रही है।

जाखल नगर पालिका में भाजपा के 12 प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है। पंडूरी नगर पालिका 13 में से 9 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

पानीपत के वार्ड नम्बर एक से भाजपा की अनीता रानी, वार्ड नम्बर दो से पवन वाल्मीकि, वार्ड नम्बर 3 से अंजली, वार्ड नम्बर 4 से भाजपा के रविंद्र नागपाल, वार्ड नम्बर 5 से अनिल बजाज, वार्ड नम्बर 6 से रविंद्र कुमार, वार्ड नम्बर 7 से अशोक भाटिया, वार्ड नम्बर 8 से भाजपा की चंचल रेवड़ी, वार्ड नम्बर 9 ये मीनाक्षी नारंग, वार्ड नम्बर 10 से भाजपा के रविंद्र भाटिया, वार्ड नम्बर 11 से भाजपा की कोमल सैनी, वार्ड नम्बर 12 से भाजपा के सतीश सैनी, वार्ड नंबर 13 से शिव कुमार शर्मा (बीजेपी), वार्ड नम्बर 17 से भाजपा के प्रमोद देवी, वार्ड 18 से निर्दलीय बलराम ,वार्ड नम्बर 21 से भाजपा के संजीव दहिया, वार्ड नम्बर 22 से निर्दलीय चंचल डावर, वार्ड नम्बर 23 से भाजपा अश्वनी धींगड़ा ने जीत हासिल की। ये चारों भाजपा के उम्मीदवार है। मेयर पद पर भाजपा की अवनीत कौर करीब 52 हजार वोटो से आगे चल रही है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

व्यापारियों को परेशान करने वाले अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई—संजीव वर्मा

हिसार के शोधकर्ता डॉ. अजय वर्मा ने बॉक्साइट अवशेष से बनाया मिश्रित धातु

Jeewan Aadhar Editor Desk

दिव्यांग केंद्र में 230 लोगों ने ली वैक्सीन