हिसार

क्वॉरेंटाइन व्यक्ति यदि बाहर घूमता दिखे तो पुलिस को करें सूचित : उपायुक्त

हिसार,
उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने हिसारवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों से बाहर ना निकले। उन्होंने कहा कि ऐसा करके हम स्वयं और अपने परिवार की रक्षा कर सकते हैं। लापरवाही करना हमारे लिए और हमारे परिवार के लिए घातक हो सकता है। उपायुक्त ने कहा कि अब यदि कोई भी व्यक्ति बेवजह अपने घर से बाहर घूमता पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर हिसार में बहुत से लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है यदि कोई ऐसा व्यक्ति घर से बाहर निकलता है तो पुलिस को इसकी सूचना अवश्य दें।

Related posts

सूखा व गीला कचरा अलग अलग गाडिय़ों में डलवाये वाहन चालक : निगम आयुक्त

घी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा—जानें क्या—क्या मिला मौके पर

पुष्कर दत्त के काव्य संग्रह ‘पुष्कर के उद्गार’ का विमोचन