हिसार

हिसार में भाजपा के 14 में से केवल 4 पार्षद जीते, 6 वार्डों की चल रही है गिनती-गौतम सरदाना 24827 वोटो से आगे

हिसार,
नगर निगम के चुनाव परिणाम काफी तेजी से आने लगे है। वार्ड नम्बर एक से निर्दलीय अनिल जैन ने एकतरफा जीत हांसिल की है। उन्होंने 3278 वोटो से चुनाव जीत लिया है। वार्ड नम्बर दो से भाजपा की कविता केडिया ने 67 वाटों से जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 3 से शालू दिवान ने करीब 1500 वोटो से जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 4 से भाजपा के अनिल मानी ने जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 5 से भाजपा ज्योति महाजन ने करीब 7700 वोटो से जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 6 निर्दलीय उम्मेद खन्ना ने जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 7 से निर्दलीय मनोहर लाल वर्मा ने प्रह्लाद सिंह को हराया। वार्ड नम्बर 8 से भाजपा के भू​पसिंह रोहिल्ला ने जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 9 से निर्दलीय जयप्रकाश, वार्ड नम्बर 10 में निर्दलीय विमला, वार्ड नम्बर 11 से निर्दलीय सरोज बाला, वार्ड 12 से निर्दलीय जगमोहन मित्तल,वार्ड नम्बर 13 से अमिता कुंडू, वार्ड नम्बर 14 से अमित ग्रोवर ने जीत हासिल की।
मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी गौतम सरदाना की शुरुआत काफी अच्छी रही। वार्ड नम्बर एक से बढ़त को कायम रखते हुए सरदाना ने 16 राउंड की गिनती पूरी होने पर 24827 वोटो की बढ़त बना ली। गौतम सरदाना ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बड़ी जीत का दावा किया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आदमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 दोस्तों की गई जान

Jeewan Aadhar Editor Desk

सीमित संसाधनों के साथ अधिक उत्पादन के लिए आधुनिक तकनीकों का सहारा जरूरी : प्रो. कम्बोज

सांसद डा.सुभाष चंद्रा ने सीवर समस्या को लेकर रेलमंत्री को लिखा पत्र, जल्द कार्य आरंभ होने की उम्मीद जागी