हिसार

हिसार नगर निगम चुनाव : गौतम सरदाना जीते, भाजपा हारी

हिसार,
हिसार नगर निगम के चुनाव परिणाम आ चुके है। जनता ने मेयर पद पर भाजपा के उम्मीदवार गौतम सरदाना ने 27968 वोटो से जीत हासिल की। मेयर चुनाव जीतने के बाद भी भाजपा पार्षदों की हार ने काफी सवाल खड़े कर दिए है। हिसार में 20 पार्षदों में से भाजपा के केवल 7 पार्षद ही जीत सके। इससे साफ होता है कि यहां जीत भाजपा की नहीं बल्कि गौतम सरदाना की साफ छवि की हुई है।
नगर निगम के चुनाव परिणाम काफी तेजी से आने लगे है। वार्ड नम्बर एक से निर्दलीय अनिल जैन ने एकतरफा जीत हांसिल की है। उन्होंने 3278 वोटो से चुनाव जीत लिया है। वार्ड नम्बर दो से भाजपा की कविता केडिया ने 67 वाटों से जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 3 से शालू दिवान ने करीब 1500 वोटो से जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 4 से भाजपा के अनिल मानी ने जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 5 से भाजपा ज्योति महाजन ने करीब 7700 वोटो से जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 6 निर्दलीय उम्मेद खन्ना ने जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 7 से निर्दलीय मनोहर लाल वर्मा ने प्रह्लाद सिंह को हराया। वार्ड नम्बर 8 से भाजपा के भू​पसिंह रोहिल्ला ने जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 9 से निर्दलीय जयप्रकाश, वार्ड नम्बर 10 में निर्दलीय विमला, वार्ड नम्बर 11 से निर्दलीय सरोज बाला, वार्ड 12 से निर्दलीय जगमोहन मित्तल, वार्ड नम्बर 13 से अमिता कुंडू, वार्ड नम्बर 14 से अमित ग्रोवर, वार्ड 15 से भाजपा के प्रीतम सैनी, वार्ड नम्बर 16 से निर्देलीय विनोद ढांडा, वार्ड नंबर 17 से भाजपा के महेंद्र जुनेजा, वार्ड नम्बर 18 से भाजपा के जयवीर गुज्जर , वार्ड नम्बर 19 निर्दलीय नरेंद्र शर्मा व वार्ड नम्बर 20 से निर्दलीय अम्बिका शर्मा ने जीत हासिल की।
मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी गौतम सरदाना की शुरुआत काफी अच्छी रही। वार्ड नम्बर एक से बढ़त को कायम रखते हुए सरदाना ने 27938 वोटों से रेखा ऐरन को हरा दिया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

17 जुलाई 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

प्रशासन नहीं जागा तो सरकार को जगाने के लिए विधायक के घर के आगे होगा अनशन

प्रमोद स्वामी बने गौपुत्र सेना अग्रोहा इकाई के अध्यक्ष

Jeewan Aadhar Editor Desk