राशिफल

21 दिसंबर 2018 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
साहस के साथ साथ आप अपनी संघर्ष क्षमता को बढाने का प्रयास करें। आज आपके द्वारा किये गए कार्यो का लाभ अन्य को मिलने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। इस अवधि में बढ़े हुए व्यवसायिक व्यय आपकी चिन्ता का कारण हो सकते हैं।

वृष
आज योजनाओं के विस्तार कार्य में धन की कमी महसूस हो सकती है। आर्थिक क्षेत्रों में समय समय पर बाधाएं आती रहेंगी। आप व्यर्थ के कामों में उलझे रहेंगे। जहां तक संभव हो यात्राओं से बचें।

मिथुन
व्यवसायिक यात्राओं को कुछ समय के लिये स्थगित करना हितकारी रहेगा। अन्यथा बेवजह व्यय बढने की संभावनाएं बन रही है। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक जीवन से तनाव भी रह सकता है।

कर्क
अप्रत्याशित लाभ प्राप्ति के योग है। खुद पर विश्वास बनाये रखने और आगे बढते रहने से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। इस अवधि में मित्र और शुभ चिन्तक पूरा सहयोग करेंगे। नये उद्यमों में सफलता मिलेगी।

सिंह
नवीन कार्य के अवसर बनेंगे। आर्थिक स्थिति मनोबल में वृद्धि करेगी। इस समय खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आप विलास सामग्री पर व्यय भी कर सकते हैं। लाभदायक यात्रा होने की भी संभावना है।

कन्या
अनायास लाभ होने के योग हैं। पूर्व में किए गए कार्यों के फल मिलेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। व्यवसायिक योग्यता में विकास सम्भव है। बुरी आदतों को अपने ऊपर हावी न होने दें।

तुला
व्यापार में सफलता मिलेगी। कानूनी उलझनें बढ़ सकती हैं। नई योजना में लाभ के योग हैं। आमदनी बढ़ने से निवेश में वृद्धि होगी। काम धंधे में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। छोटी यात्राएं सफ़ल रहेंगी। नये लोगों व पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।

वृश्चिक
आपकी महत्वाकांक्षा आज आपको कार्य में अनुकूल सफलता दिलाएगी। शत्रुपक्ष से सावधान रहना होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। आज आपकी मेहनत रंग लायेगी। कामों सफ़लता मिलेगी।

धनु
आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेगा। अधिकारी सहयोग करेंगे। महत्वपूर्ण कार्य निर्विघ्न संपन्न होने की संभावना है। प्रयास, परिश्रम का उचित फल मिलेगा। दुस्साहसपूर्ण कार्यों से दूर रहना चाहिए।

मकर
पुराने कर्ज आदि की वसूली भी हो जायेगी। अच्छे व्यक्तियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें।

कुंभ
आर्थिक संकोच के कारण आपका मन चारों तरफ से चिन्ताग्रस्त स्थिति में रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको मानसिक चिन्ताएं रह सकती है। कुछ चुने हुए लोगों द्वारा साहस और धैर्य बंधाए रहने से सप्ताह मध्य में राहत मिल सकती है।

मीन
यदि आप रोजगार आदि के लिए हाथ-पांव मार रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में पूरी लगन और मेहनत से आगे बढ़ें। कारोबार में जल्दी ही इच्छित प्रगति और धन लाभ होगा। जन सम्पर्क भी बढ़ेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

20 जून 2019 : जानें गुरुवार का राशिफल

3 February 2024 Ka Rashifal: आज 5 राशियों पर शनि देव की रहेगी विशेष कृपा, जानें 12 राशियों का राशिफल

17 September 2023 Ka Rashifal : आज इन 3 राशियों का दिन रहेगा शानदार, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk