जींद हरियाणा

पूर्व मंत्री की सड़क हादसे में मौत, आज होगा अंतिम संस्कार

जींद,
हरियाणा के पूर्व मंत्री सत्यनारायण लाठर की सड़क हादसे में मौत हो गई। जींद के जुलाना कस्बे में रहने वाले सत्यनारायण लाठर वर्ष 1996 में हविपा की टिकट पर जुलाना से विधायक बने थे। चुनाव जीतने के बाद वे बंसीलाल सरकार में जन स्वास्थ्य व आवास मंत्री के पद पर रहे।

वर्तमान समय में वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में सक्रिय थे। रविवार रात जुलाना में अपने पेट्रोल पम्प से पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। घायलावस्था में उन्हें निजी अस्तपाल में ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें pgi रोहतक में रेफर किया गया था। Rohtak pgi में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

जींद उपचुनाव : इनेलो ने उमेद सिंह रेढू को बनाया उम्मीदवार

पत्नी को काली—कलूटी कहना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने पत्नी को तलाक की इजाजत दी

सीबीआई का सिपाही निकला नशे का सौदागर, पुलिस ने बरामद की 280 किलो गांजा पत्ती