झज्जर हरियाणा

रोहतक-रेवाड़ी हाइवे पर टकराईं करीब 50 गाड़ियां, 7 की मौत—दर्जनभर से ज्यादा घायल

झज्जर,
घने कोहरे के चलते रोहतक—रेवाड़ी हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 50 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक झज्जर में रोहतक रेवाड़ी हाईवे पर बादले फ्लाइओवर पर कोहरे की वजह से एक के बाद एक करके पचास से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गई। इनमें स्कूल बस, कार, ट्रक और अन्य गाड़ियां शामिल है।

हादसे में छह महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो चुकी है। एक दर्जन से ज्यादा लोग हादसे में घायल हुए हैं। हादसे के चलते लंबा जाम भी लग गया। फिलहाल पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

प्रद्युम्न मर्डर केस : गुरुग्राम पुलिस ने सबूतों से की छेड़छाड़ !

Jeewan Aadhar Editor Desk

मंत्री OP धनखड़ के बेटे पर पुलिस में शिकायत

रविवार आधी रात के बाद प्रदेशभर में बसों का चक्का जाम