फतेहाबाद

खेल के नाम पर हो रही थी ठगी..किसानों को बनाया जा रहा था शिकार

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
अनाज मंडी में खेल के नाम पर किसानों को चूना लगा रहे कुछ लोगों का भंडाफोड़ हो गया। उक्त लोगों के खेल का शिकार होकर 5 हजार रुपये गंवा चुके एक किसान ने एक व्यक्ति को दबोच लिया, जबकि उसके 2-3 साथी भाग निकले। किसान ने व्यक्ति को तब तक साफे से बांधकर बंधक बनाए रखा, जब तक उसे उसके रुपये वापस नहीं मिल गए।
जानकारी के अनुसार अनाज मंडी में पिछले कुछ दिनों से खेल दिखाने वाले कुछ लोग आए हुए थे। वे लोगों से एक नगद राशि लेकर एक स्ट्रिगर उछालते थे और उस पर आने वाली इनाम राशि दी जाती थी। एक किसान को कुछ इनाम राशि निकल आने पर वह उनके झांसे में आ गया और 4-5 हजार रुपये हार गया। बाद में उसे पता चला कि उसे ठगा जा रहा है तो उसने एक व्यक्ति को दबोच लिया, जबकि बाकी भाग निकले। व्यक्ति ने बाद में रुपये लौटाकर अपना पीछा छुड़ाया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

नहर में आई दरार, सैंकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न

Jeewan Aadhar Editor Desk

जिला में डाटा एकत्रित के सर्वे के लिए 700 लोकल कमेटियों का गठन : उपायुक्त

बैंक कर्मचारी से लूट, कार और नगदी ले गए बदमाश