फतेहाबाद

जवाहर नवोदय विद्यालय में संत रविदास जी की जयंती एवं मराठी भाषा गौरव दिवस मनाया गया

फतेहाबाद,
जवाहर नवोदय विद्यालय खाराखेड़ी में संत रविदास की जयंती मनाई गई। प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि इस अवसर पर संत रविदास के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। छात्र-छात्राओं द्वारा रवीदास के शब्द और पद प्रस्तुत किए गए। साथ ही विद्यालय में तृतीय भाषा मराठी के भाषा गौरव दिवस को मनाया गया। गौरतलब है कि जेएनवी का माईग्रेशन लिंक महाराष्ट्र के जेएनवी परभनी से है। हर वर्ष कक्षा 9वीं के 24 विद्यार्थी जेएनवी फतेहाबाद से महाराष्ट्र जाते हैं तथा वहां के विद्यार्थी जेएनवी फतेहाबाद में अध्ययन करने के लिए आते हैं। इस अवसर पर मराठी भाषा के शिक्षक श्याम अनासने ने मराठी भाषा के इतिहास तथा समृद्ध साहित्य पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने रविदास के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रवीदास का हमारे समाज में मैत्री, भाईचारे एवं सदभाव को बढ़ाने में बहुत महत्पर्वूण योगदान है। उन्होंने संत शिरोमणी रविदास से जीवन के दृष्टांतों के द्वारा समाज में क्रान्तिकारी बदलाव लाने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने मराठी भाषा गौरव दिवस पर समस्त मराठी भाषाजनों को शुभकामनाएं प्रेषित की। अंत में उप-प्राचार्य कुसुम गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

Related posts

आमजन की सेफ्टी के लिए पूरी रात जागती रही फतेहाबाद पुलिस

बेदी के आदेश : सरपंच और एसडीओ को करो सस्पेंड

Jeewan Aadhar Editor Desk

इलेक्ट्रो होम्योपैथिक पद्धति में चर्म रोग का स्थाई व संपूर्ण इलाज संभव : डा. सुभाष

Jeewan Aadhar Editor Desk