देश

जामिया मस्जिद में लहराया IS का झंडा, सुरक्षा एजेंसियां हुईं चौकन्नी

श्रीनगर,
जम्मू और कश्मीर में आईएसआईएस का झंडा दिखाया गया है। शुक्रवार को श्रीनगर की जामिया मस्जिद में नकाबपोश लोगों ने आईएसआईएस का झंडा दिखाते हुए वीडियो बनाया। खास बात है कि झंडा दिखाने के साथ ही यह नकाबपोश हुर्रियत नेता मीरवाइज़ उमर फारूक मजहबी के तकरीर देने वाली जगह पर चढ़कर हो-होल्ला भी मचा रहे हैं। ये झंडा तब लहराया गया जब मीरवाइज़ उमर फारूक मज़हबी भाषण देने के बाद मस्जिद से निकले ही थे।

श्रीनगर के संवेदनशील नौहट्टा इलाके में स्थित जामिया मस्जिद के इस वीडियो में झंडा लहराने के साथ भारत विरोधी नारेबाजी भी की जा रही है। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने इन नकाबपोशों को रोकने की कोशिश की। लोगों और नकाबपोशों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। इस वीडियो के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसिया चौकन्नी हो गई हैं। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। बता दें, इसी मस्जिद के बाहर दो साल पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान मोहम्मद अयूब पंडित की हत्या की गई थी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

कूड़े पर LG को SC की फटकार, सिंपल अंग्रेजी में ये बताना है कि कूड़े के पहाड़ कब हटेंगे

कोयला घोटाला: CBI कोर्ट ने मधु कोड़ा को सुनाई 3 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना

Jeewan Aadhar Editor Desk

सागर हत्याकांड : पहलवान सुशील और अजय गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk