हिसार

आदमपुर के प्रमुख कार्यकर्ताओं से रुबरु हुए वीर कुमार यादव

हिसार,
प्रदेश में हुए पांच नगर निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की है जो भाजपा सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की जीत है। भ्रष्टाचार कम हुआ है व प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ी है। यह बात आज भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं हिसार लोकसभा प्रभारी वीर कुमार यादव ने ग्रेस होटल में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक का आयोजन 6 जनवरी को बालसमंद रोड स्थित मिलेनियम पैलेस में शक्ति केंद्र प्रमुखों व पालकों की होने वाली बैठक की तैयारियों को लेकर किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए वीर कुमार यादव ने कहा कि मार्च के प्रथम सप्ताह में लोकसभा चुनावों की घोषणा संभावित है। उसकी तैयारियों को लेकर हमें अपनी पूरी शक्ति लगानी है। जहां बूथ इकाईयां नहीं हैं वहां बूथ इकाईयां गठित करनी हैं। उन्होंने कहा कि यदि हमने बूथ जीत लिया तो समझ लें कि हमने चुनाव भी जीत लिया है। आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में सांसद भी आपके होंगे और विधायक भी आपके होंगे।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस व अन्य पार्टियां नगर निगम चुनावों मेें भाजपा के सामने अपने उम्मीदवार खड़ा करने की भी हिम्मत नहीं जूटा पाई थी। ऐसे में जनता उनसे क्या उम्मीद कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं अपितु एक वैचारिक संगठन है, जिसका उद्देश्य राष्ट्र का समग्र विकास करना है। पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं है। सत्ता के द्वारा हमारा उद्देश्य राष्ट्र कल्याण पार्टी की भावना है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पृथ्वी सिंह गिला ने स्वामी राजेन्द्रानंद को भेंट की उनके संदेशों पर आधारित एलबम

गुरुवार सुबह 10:30 बजे होगा शहीद विंग कमांडर साहिल गांधी का अंतिम संस्कार

Jeewan Aadhar Editor Desk

जीएम के घेराव बारे तालमेल कमेटी ने 31 को बुलाई बैठक

Jeewan Aadhar Editor Desk