देश

इंडियन ऑयल देगा 25 हजार रुपए का फ्री पेट्रोल-डीजल, 9 जनवरी है आखिरी तारीख—जानें विस्तृत जानकारी

नई दिल्ली,
देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने एक प्रतियोगिता शुरू की है। इसमें 5 लाख रुपए तक के पेट्रोल-डीजल के वाउचर्स जीतने का मौका आपके पास है। इस प्रतियोगिता का नाम है ‘I Love IndianOil’ कॉन्टेस्ट। इस प्रतियोगिता में देश का वो हर व्यक्ति हिस्सा ले सकता है जो वॉट्सऐप या फेसबुक चलाता है। इसमें आप 9 जनवरी तक हिस्सा ले सकते हैं।

करना क्या होगा?
इस प्रतियोगिता में आपको बताना होगा कि इंडियन ऑयल किस तरह आपके जीवन को छूती है या प्रभावित करती है। इसका वीडियो, इमेज स्टोरी या कमेंट के रूप में जवाब देकर आप पेट्रोल वाउचर जीत सकते हैं। कंपनी इस प्रतियोगिता में पहला इनाम जीतने वाले पांच लोगों को 25 हजार रुपए का पेट्रोल वाउचर देगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आपको इंडियन ऑयल के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो भी करना होगा। यहां रखें हर सवाल का जवाब #ILoveIndianOil के साथ देना जरूरी है। दिए गए जवाब के आधार पर लकी विजेताओं का चयन किया जाएगा और सभी प्रतिभागियों को मिलाकर 5 लाख रुपए के पेट्रोल-डीजल के वाउचर्स दिए जाएंगे। जो भी जीतेंगे उनकी घोषणा भी इंडियन ऑयल के फेसबुक और ट्विटर पेज पर की जाएगी।

https://www.facebook.com/hashtag/iloveindianoil?source=embed&epa=HASHTAG

इतने लोगों को मिलेगा पुरस्कार
पहला पुरस्कार 5 लोगों के लिए है। सभी पांचों विजेताओं को 25,000 रुपए के फ्यूल वाउचर्स दिए जायेंगे। दूसरा पुरस्कार 10 लोगों के लिए है। सभी को 10,000 रुपए के फ्यूल वाउचर्स दिए जायेंगे। तीसरा पुरस्कार 30 लोगों के लिए है। सभी को 5,000 रुपए के फ्यूल वाउचर्स दिए जायेंगे।
इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार 60 लोगों को दिए जायेंगे। सभी को 2,000 रुपए के फ्यूल वाउचर्स दिए जायेंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

PM मोदी ने 4 साल में पहली बार दिया अन्ना के खत का जवाब

T20: ‘अपराजेय’ टीम इंडिया ने लंका का किया क्लीन स्वीप

Jeewan Aadhar Editor Desk

ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी जानकारी