राशिफल

11 जनवरी 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नए- नए विचार आ सकते हैं। आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी काम में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। किसी समस्या का समाधान आपको मिल सकता है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। परिवार का पूर्ण स्नेह और सहयोग आपको प्राप्त होगा। पुराने यादें ताजा करके आप काफी आनंदित महसूस करेंगे। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। अपने इष्टदेव को फूल अर्पित करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

मिथुन
आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। साथ ही यात्रा सुखद रहेगी। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति हो सकती है, जिससे आपकी खुशियों में इजाफा होगा। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

कर्क
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। कुछ लोगों के गलत बयान से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। इस राशि की महिलाओं को बाहर निकलते समय अपने पर्स का ध्यान रखना चाहिए। मंदिर में इत्र दान करें, आपके सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकता हैं। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कन्या
आज व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। नौकरी या बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला
आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीत सकता है। आप साथियों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित भी हो सकते हैं। आसपास के कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। परिवार वालों के साथ बाहर डिनर का प्लान बन सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपकी सभी समस्या दूर होगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके व्यापार को किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिल सकता है। इस राशि के संगीत के क्षेत्र में रुझान रखने वालों को किसी शो में गाने का ऑफर भी मिल सकता है। घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकते हैं। आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश कर सकते हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

धनु
आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। अचानक से आपके घर पर कोई मित्र आ सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बन जायेगा। आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे, जहां आपको भारी डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई में उनकी सहायता करेंगे। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, धर्म कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी।

मकर
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने से रूका हुआ काम जल्दी पूरा हो सकता है। इस राशि के बिजनेसमैन का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। किसी तरह के विवादों में पड़ने से आपको बचना चाहिए। शांत मन से मामलों को सुलझाना ही सही रहेगा। आप किसी तरह के विचारों में खोये रह सकते हैं, इससे कोई खास मौका आपके हाथ से निकल सकता है। बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लें, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

कुंभ
आज आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। बिजनेस में आज अचानक बड़ा ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों के साथ किसी पार्क में घूमने जायेंगे। बाहर के खान-पान को लेकर सतर्क रहें। हो सके तो बाहर का खाना आज एवॉएड ही करें। धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे। आपके कोई खास काम पूरे होंगे। ब्राहमण को कुछ दान करें, संतान का सहयोग मिलता रहेगा।

मीन
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आ सकता है। वहां जाकर आप इंज्वाय भी करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। साथ ही एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। जो लोग अविवाहित है उन्हे आज शादी का अच्छा ऑफर आ सकता है। घर के बड़ो का आशीर्वाद लेकर ही कोई कदम आगे बढ़ाएं, सफलता मिलेगी। गाय के चरण स्पर्श करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

16 अप्रैल 2022: जानें शनिवार का राशिफल

1 मार्च 2022: जानें मंगलवार ​का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

17 जून 2022 : जानें शुक्रवार का राशिफल