राशिफल

3 August 2025 Ka Rashifal : आज ब्रह्म योग के शुभ संयोग में वृष, सिंह, तुला सहित 5 राशियों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
यह दिन आपके लिए मिले जुले परिणामों वाला रहेगा। अगर कार्यक्षेत्र में लंबे समय से आपके जरूरी कार्य बीच में अटके थे, तो अब वे पूरे हो सकते हैं या गति पकड़ सकते हैं। आप कुछ अच्छे कार्य कर सकते हैं और शुभ स्थानों पर व्यय कर सकते हैं। इससे आपकी प्रसिद्धि में भी वृद्धि होगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनकर स्थगित हो सकती है।

वृष
आपकी राशि का स्वामी शुक्र द्वितीय भाव में मौजूद है, जिससे समाज में आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इसी के चलते आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और किसी उच्च अधिकारी की मदद से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही, इससे धन लाभ के भी शुभ योग बनेंगे। व्यापार में आपको लाभ कमाने के नए अवसरों को पहचानना होगा।

मिथुन
कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है और वे कोई रणनीति भी बना सकते हैं। ऐसे में आपको सावधान रहना होगा और सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर होगा। किसी बात को लेकर आप अकारण परेशान भी रह सकते हैं। व्यवसाय में भी सावधानी बरतनी होगी और जोखिम भरे कार्यों व निर्णयों से दूरी बनाकर रखें। परिवार में माता की सेहत पर विशेष ध्यान दें।

कर्क
अगर कार्यक्षेत्र में लंबे समय से किसी बात या काम को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह आज कम हो सकता है। इसी के चलते आपको पूरे दिन सुख-शांति का अनुभव होगा। राशि का स्वामी चन्द्रमा के पंचम भाव में होने से आपके पराक्रम में वृद्धि हो सकती है और कोर्ट में कोई मामला चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह
आपका दिन भाग्यशाली रहने वाला है, जिससे जरूरी कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है और कार्यक्षेत्र में भी कामकाज अच्छा चलेगा। चन्द्रमा चतुर्थ भाव में होने से आपको अचानक कहीं से बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। इससे जोड़े गए पैसों में भी वृद्धि होगी। शाम के समय कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या
कारोबार में अगर कोई काम खराब चल रहा है, तो आपको उसे सुधारने पर ध्यान देना होगा। व्यापार में आपको अपनी अपेक्षा के अनुसार धम लाभ हो सकता है। इससे मनोबल में वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा और घर में पत्नी या संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपके वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली आएगी।

तुला
राशि के स्वामी शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश होने से आपको राजनीतिक क्षेत्रों में कार्य करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। साथ ही, सांसारिक सुख और साधनों में वृद्धि होगी। परिवार में भी सुख-शांति और समृद्धि आने के शुभ योग बन रहे हैं। शाम के समय आपकी मुलाकात किसी खास और महान व्यक्ति से हो सकती है। इससे रुके हुए जरूरी कार्य दोबारा गति पकड़ सकते हैं।

वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में आप कामकाज के सिलसिले में ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। इसी के चलते थोड़ा तनाव भी बना रहेगा। व्यापार के मामले में आपको धैर्य और संयम के साथ निर्णय लेने होंगे, अन्यथा नुकसान हो सकता है। किसी भी करीबी या प्रियजन व्यक्ति के साथ विवाद में उलझने से बचें। वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है।

धनु
आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। अनावश्यक चीजों पर धन ज्यादा खर्च हो सकता है। ऐसे में सोच-समझकर फैसले लें। कामकाज के सिलसिले में दूर या पास की किसी यात्रा का प्लान बन सकता है। परिवार में जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। हालांकि, शाम के समय आपको कुछ शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं, जिससे मन को संतोष मिलेगा।

मकर
कारोबार के मामले में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही, संपत्ति और जमीन से जुड़े कार्यों में आपको अपनी कल्पना से भी ज्यादा लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों की मदद से बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है।

कुंभ
नौकरी करने वालों को लिए समय अनुकूल रहेगा। आपके लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अगर कार्यस्थल लंबे समय से विरोधियों के चलते तनाव बना हुआ था, तो अब आपकी जीत हो सकती है। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात और दोस्ती हो सकती है। व्यापार के मामले में समय का लाभ उठाना लाभकारी होगा।

मीन
व्यापार के मामले में अगर लंबे समय से आपका धन कहीं अटका हुआ था तो वह अब वापस मिल सकता है। इससे जीवन में खुशियां आएंगी। साथ ही, आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति सलाह और अपनी बुद्धिमानी से आप कठिन से कठिन समस्याओं का भी समाधान कर पाएंगे।

Shine wih us aloevera gel

https://shinewithus.in/index.php/product/anti-acne-cream/

Related posts

राशिफल 24 जून 2018 : जानें, क्या कहता है आज आपका दिन

26 March 2023: मेष, तुला, कुंभ राशि वालों ने यदि कर दी ये गलती, उठाने होंगे बुरे परिणाम, जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

20 फरवरी 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk