अंबाला हरियाणा

83 विधायकों पर सरकार के करोड़ों रुपए बकाया, वेतन से काट रही है सरकार रिकवरी की रकम

अंबाला,
प्रदेश के मौजूदा 83 विधायकों पर सरकार के करोड़ों रुपये बकाया है। इन विधायकों पर रिकवरी खड़ी है। अब हर माह सरकार इनके वेतन से रुपये काट रही है।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने इस संबंध में आरटीआइ लगाई थी। गत 13 दिसंबर को मिले जवाब से पता चला कि पांच विधायकों की देनदारी खत्म हो चुकी है, जबकि अन्य पर आज भी देनदारी बरकरार है। हरियाणा लेजिस्लेटिव असेंबली एक्ट 1975 के तहत मुख्यमंत्री, मंत्री, विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, विपक्ष के नेता के वेतन पर टैक्स विधानसभा सचिवालय ही अदा करता है। ऐसे में 74 विधायकों पर रिकवरी खड़ी कर दी गई थी। अब हर माह उनके वेतन से रुपये काटे जा रहे हैं।

इन विधायकों के वेतन से की जा रही है कटौती
आरटीआइ के तहत मिली जानकारी के मुताबिक विधायक जयवीर सिंह पर आज भी 679302 रुपये बकाया है। हालांकि 1 लाख 40 हजार रुपये की रिकवरी की जा चुकी है। इसी प्रकार कृष्णलाल पंवार पर 33127, नसीम अहमद पर 240305, दिनेश कौशिक 59541, परमिंद्र सिंह ढुल 240741, प्रीथि सिंह 221013 व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर 135876 रुपये बकाया है। श्रीकृष्ण हुड्डा 215765, गीता भुक्कल 59735, प्रेमलता 53311, जयप्रकाश 52293, किरण चौधरी 55393, अभय सिंह यादव 54132, रणदीप सुरजेवाला 50858, जाकिर हुसैन 61089, कुलदीप शर्मा 74866, संतोष सारवान 52293, शकुंतला खटक 239319, आनंद सिंह दांगी 221729, जयतीर्थ 224162, जगबीर सिंह मलिक 221729, घनश्याम सर्राफ 208521, रेणुका बिश्रोई 137989, रघुबीर सिंह कादियान 218186, सुभाष सुधा 61089, बलवंत सिंह 56760, उदयभान 55895, बिक्रम सिंह ठेकेदार 70033,रणधीर कापड़ीवास 51887, टेकचंद शर्मा 61089, राजदीप 60358, बलकौर सिंह 61085, वेद नारंग 61089, सीमा त्रिखा 100723, बलवान सिंह 61089, ओमप्रकाश यादव 61089, कुलदीप बिश्रोई 56493, रविंद्र सिंह 61085, नरेश कुमार कौशिक 61089, सुखविंद्र सिंह 61089, कुलवंत सिंह बाजीगर 58638, भगवानदास कबीरपंथी 61089, लतिका शर्मा 261089, पवन कुमार 61089, जसविंद्र सिंह संधु 56747, बिशंबर सिंह 61089, नगेंद्र भड़ाना 58655, रविंद्र कुमार 58587, घनश्याम दास 52293, बिमला चौधरी 59915, ओमप्रकाश बारवा 61089, रहीश खान 59839, बख्शीश सिंह विर्क 101303, करण सिंह दलाल 60237, रोहित रेवड़ी 58604, मूलचंद शर्मा 61089, अनूप धानक 61089, जसबीर देसवाल 54270, महिपाल ढांडा 61089, रणबीर गंगवा 61089, उमेश अग्रवाल 61089, असीम गोयल 60272, ज्ञानचंद गुप्ता 60996, केहर सिंह 61089, रामचंद कंबोज 50786, श्याम सिंह 95500, ललित नागर 60237, नैना सिंह चौटाला 56783, सुभाष बराला 61089, तेजपाल पंवार 54984, कमल गुप्ता 94501, मक्खन लाल सिंगला पर 51865 रुपया बकाया हैं।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सरसों की खरीद पर आढ़तियों को भी मिलेगा कमीशन : ग्रोवर

चाकुओं से गोदकर इनसो कार्यकर्ता की निर्मम हत्या

भाजपा ने जींद उपचुनाव के उम्मीदवार का नाम किया घोषित