जींद हरियाणा

कांग्रेस की जीत से होगा भाजपा के सफाए का शंखनाद-कुलदीप बिश्नोई

जींद,
कांग्रेस केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि विकास व रोजगार की बात करने की बजाय भाजपा हमेशा की तरह जात-पात का जहर समाज में घोलने की साजिश रचती रही है, लेकिन जींद उपुचनाव में जनता भाजपा को करारा सबक सिखाने का मन बना चुकी है और शिक्षित एवं साफ छवि के उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला को भारी बहुमत से जीताकर आगामी लोकसभा व विधानसभा चनावों में भाजपा के सफाए शंखनाद करेगी। वे आज जींद शहर में अनेक कार्यक्रमों में भाग लेने के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार अभियान के दौरान लोगों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने लोगों को कांग्रेस का साथ देने का आह्वान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को जींद की जनता से वोट मांगने का अधिकार नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि उनके शासनकाल में जींद में विकास कार्य तो दूर उनकी स्वयं की गई घोषणाएं ही अधूरी पड़ी हुई हैं। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जींद में कुल 372 घोषणाएं की, जिसमें से 171 तो ऐसी घोषणाएं हैं, जिन पर अभी तक काम भी शुरू नहीं हुआ है। ये घोषणाएं सिर्फ घोषणाएं ही बनकर रह गई हैं। पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री ने 7000 के लगभगका घोषणाएं की, जिसमें से 50 प्रतिशत भी पूरी नहीं हुई है। कागजी घोषणाओं एवं झूठे प्रचार से प्रदेश की जनता का भला होने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि जींद की जनता ने मन बना लिया है कि कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का। भाजपा, इनेलो हो या अन्य कोई भी पार्टी इस चुनाव में कांग्रेस के सामने टिकने वाली नहीं है। रणदीप सुरजेवाला को बाहरी प्रत्याशी बताने वाले कांग्रेस की लहर देखकर बौखलाहट में हैं। कांग्रेस पार्टी ने सर्वे करवाकर अपने सबसे मजबूत प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतार है। कांग्रेस का प्रत्येक नेता एवं कार्यकत्र्ता एकजुट होकर उनको जीतने के लिए मेहनत कर रहा है। कांग्रेस की एकजुटता से विपक्षी पार्टियों में बेचैनी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पिछले साढ़े चार वर्षों में काम करने की बजाय सिर्फ शहरों के नाम बदले और अनाप-शनाप प्रचार के जरिए वाहवाही लूटने का प्रयास किया, किंतु इस चुनाव से भाजपा को अपनी लोकप्रियता का अंदाजा हो जाएगा। आने वाले 28 जनवरी को जींद की जनता कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान करके रणदीप सुरजेवाला को विधानसभा में भेजेगी।

इस दौरान पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक, पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम, रमेश सैनी, विनोद निर्मल, रोशनलाल यादव, योगेन्द्र्रनाथ मल्होत्रा, के.के. मिश्रा, विशाल छोटा, भीष्म एडवोकेट, धर्मपाल प्रधान, पवन रामराय, साहिल बंसल आदि उपस्थित थे। 

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

भाजपा नेता ने अधिकारियों पर लगाया भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप

भाजपा विधायक को सरकारी अधिकारियों से उग्रवादी लगे अच्छे—जानें क्यों…

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा में स्कूल बस पलटी, 8 बच्चों की मौत:15 से ज्यादा घायल, नशे में था ड्राइवर, फिटनेस भी एक्सपायर, ईद की छुट्‌टी नहीं की