हिसार

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कांग्रेसी, भव्य बिश्नोई ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक—72 हजार की लीड के लिए मेहनत करने पर दिया बल

आदमपुर (अग्रवाल)
केन्द्रीय कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कुलदीप बिश्नोई के पुत्र भव्य बिश्नोई ने आज आदमपुर अनाज मंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगामी लोकसभा चुनाव में जुटने के आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर तक पार्टी की और ज्यादा मजबूती के लिए विचार-विमर्श किया और उनके साथ विचार सांझा किए। भव्य बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर हलके से भजनलाल परिवार पिछले 50 सालों से अजेय है। इस बात की चर्चा पूरे देश में होती है। आदमपुर की जनता का एहसान अगर हम सात जन्म तक भी यहां के लोगों की सेवा करें तो भी नहीं उतार सकते। तीन पीडिय़ों से हमारा और आपका रिश्ता है। इस पारिवारिक रिश्ते को आप लोगों ने सदैव मजबूती दी है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित होने में दो माह से भी कम समय रह गया है। इस बार हमें आदमपुर हलके से कुलदीप बिश्नोई को 2005 की तरह 72 हजार जैसी लीड देनी है। इसके लिए हमें दिन रात मेहनत करनी है। आप जानते हैं कि तीन साल तक चौ. भजनलाल का नाम लेकर और कुलदीप बिश्नोई की मेहनत के कारण ही राज्य में भाजपा  की सरकार बनी। अगर पिछले लोकसभा चुनाव में हम जीत जाते तो राज्य  की राजनीतिक परिस्थतियां ही कुछ और होती, लेकिन आपके नेता कुलदीप बिश्नोई ने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी और हर परिस्थिति में वे हमेशा मजबूत होकर निकले हैं। आज राज्य में कांग्रेस पार्टी की लहर है। हिसार लोकसभा चुनाव का दंगल हमें मिलकर लडऩा है और जीतना है।

उन्होंने कहा आप सब कार्यकर्ता ही कुलदीप बिश्नोई की असली ताकत हैं और हमें इस बार दुगुनी ताकत से मैदान में उतरना है। इस बार हमारे सामने स्वर्णिम मौका है विरोधियों को सबक सिखाने का। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आज हर जनमानस प्रताडि़त है और बदलाव के रूप में कांग्रेस को सत्ता में देखना चाहता है। जिस प्रकार से भजनलाल के शासनकाल में सभी वर्गों, सभी बिरादरी तथा सभी क्षेत्रों का विकास हुआ था, उसी प्रकार से हरियाणा की जनता, राहुल गांधी के साथ से कुलदीप बिश्नोई प्रदेश के मुख्यमंत्री बनकर आपका स्वर्णिम दौर वापिस लेकर आएंगे। आप सभी घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी व कुलदीप बिश्नोई की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

इस दौरान रणधीर सिंह पनिहार पनिहार, ओमप्रकाश गवर्नर, संजय गौतम, जयवीर गिल, विक्रांत बिश्नोई, विनोद ऐलावादी, राजाराम खिचड़, मानसिंह चेयरमैन, पूर्व पार्षद हवा सिंह पूनिया, सुरेन्द्र जैन सीसवाल, प्रवीण शर्मा, नवीन मोंगा, भागीरथ गुप्ता, रिछपाल फुरसानी, राजेश काबरेल, संदीप ज्याणी, सुभाष टाडा, सुधीर काकड़, सुनील गोदारा, सीताराम शर्मा आदि उपस्थित थे। 

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

विकलांग अधिकार मंच ने प्रदर्शन करके फूंका पुतला, डिप्टी सीएम पर वादा पूरा न करने का आरोप

जल्द मिल सकता है आदमपुर को उपमंडल का दर्जा

Jeewan Aadhar Editor Desk

संस्थाओं के सहयोग से टैंपरेरी राशन कार्ड की प्रक्रिया में तेजी लाये : निगम आयुक्त अशोक गर्ग