पंजाब हरियाणा हिसार

पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को तापमान में गिरावट रही जारी, जानें क्या है पश्चिमी विक्षोभ

चंडीगढ़/हिसार,
पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में रविवार को भी ठंड की स्थिति जस की तस बनी रही और 3.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गुरदासपुर दोनों राज्यों में सबसे सर्द स्थान रहा। हालांकि दोनों राज्यों में कई जगहों पर रात के तापमान में कई डिग्री का इजाफा देखा गया। वहीं आज रात से मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। हरियाणा और पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 24 जनवरी तक बरसात की आशंका जताई जा रही है।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि केंद्र शासित और पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में तापमान क्रमश: 7.6, 8.8 और 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पठानकोट, आदमपुर, हलवाड़ा, बठिंडा और फरीदकोट में न्यूनतम क्रमश: 8.9, 10.7, 8.7, 9.5 और 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.7, 8.7 और 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी, सिरसा, रोहतक और नारनौल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.9, 10.3, 8.4 और 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्या है पश्चिमी विक्षेभ
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डा.एमएल खिचड़ के अनुसार पश्‍चिमी विक्षोभ भूमध्यसागर से उत्पन्न हवायें है, जो ईरान, इराक, अफगानिस्तान, पाकिस्तान होते हुए पश्चिम दिशा से भारत मे प्रवेश करती हैं। ये हवायें अटलांटिक सागर, डेड सी, केस्पियन सी आदि से नमी लेती है। ये हर सप्ताह आते रहते है। कभी उत्तर की तरफ चले जाते है तथा पहाड़ो में बर्फवारी और बारिश करते है तथा बीच—बीच में ये हवायें उत्तर पूर्व की तरफ चले आते है जिससे उत्तरपश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों जैसे पंजाब हरियाणा उत्त रप्रदेश आदि में गरज चमक व तेज हवायों के साथ बारिश करता है। उत्तर पश्चिमी भारत में भूमध्यसागर से आने वाली चक्रवातीय विक्षोभ शीतऋतु में वर्षा करती हैं। यह वर्षा रबी की फ़सल के लिए आमतौर पर लाभकारी होती है। इन विक्षोभ का भारत के मौसम पर काफ़ी प्रभाव पड़ता है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

कुलदीप बिश्नोई का आदमपुर में चार दिवसीय जनसंपर्क अभियान 13 से

रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में नगर निगम कर्मचारी उतरे सड़कों पर

आदमपुर : घरवाली के कारण जान आई आफत में..सात जन्म साथ देने वाली बनी जान की दुश्मन