हरियाणा

गुलाम नबी आजाद बने हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी

नई दिल्ली,
राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए गुलाम नबी आजाद को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया है। गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। वे राजनीति पर गहरी पकड़ रखते है। राहुल गांधी सहित कांग्रेस के सभी सीनियार नेताओं का मानना है कि हरियाणा में कांग्रेस को सत्ता मिलना कोई मुश्किल काम नहीं है। यदि सभी कांग्रेसी गुट एक होकर ताकत लगाए तो हरियाणा में कांग्रेस को सत्ता पुन: हासिल हो सकती है। इसीके चलते राहुल गांधी ने गुलाम नबी आजाद को हरियाणा का प्रभारी बनाया है।
गुलाम नबी आजाद पर लोकसभा चुनाव तक हरियाणा के सभी कांग्रेसी नेताओं को एकजुट करने की जिम्मेवारी है। प्रदेश की 10 लोकसभा सीट में से कांग्रेस के पास इस समय केवल 1 सीट है। ऐसे में कांग्रेस अब यहां से कम से कम 7 सीटों को अपने खाते में करना चाहती है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आदमपुर में 1991 से जीत के लिए तरस रही BJP

70 तबादले झेल चुके कासनी छह माह के वेतन बिना होंगे रिटायर, सीने में दर्द लिए रिटायर होंगे कासनी

Jeewan Aadhar Editor Desk

मानेसर लैंड घोटाला : पूर्व सीएम हुड्डा हुए कोर्ट में पेश, मामले की अगली सुनवाई 6 फरवरी को