राशिफल

27 जनवरी 2019 : जानें रविवार (माघ, कृष्ण पक्ष की सप्तमी का राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके काम समय पर पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचार आज किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी मदद दूसरों के लिये फायदेमंद हो सकती है। स्टूडेंट पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। अपने कठिन विषयों को समझने के लिये किसी की मदद ले सकते हैं। घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद ले सकते हैं। रिश्ते बेहतर रहेंगे। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, आपके विचार सकारात्मक बने रहेंगे।

वृष
आज का दिन जीवन में नयी खुशियां लाएगा । आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। आर्थिक रूप से आप स्ट्रांग रहेंगे। इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन उत्तम रहेगा। कोई नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो जरूर पूरा होगा। काम की गति बनी रहेगी, आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। मन ही मन किसी बात को लेकर खुश हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें आज अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। मन्दिर में इलायची दान करें, सब कुछ अच्छा रहेगा।

कर्क
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने करियर का कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। वर्किंग लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा । काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। आपको अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी नए बिजनेस की शुरूआत कर सकते हैं, सफलता आपके कदम चूमेगी। छोटे बच्चों को खीर खिलाएं, काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे।

सिंह
आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। इससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। परिवार की उलझनों को सुलझाने में मदद मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन ठीक है। पढाई में आ रही बाधाएं किसी की मदद से दूर हो सकती हैं। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह भी दे सकते हैं। आपको उनकी बातों पर गौर करना चाहिए। गायत्री मंत्र का जप करें, आपका मन ठीक रहेगा।

कन्या
आज आपकी एनर्जी अच्छी रहेगी। आप अपनी एनर्जी का इस्तेमाल किसी अच्छे काम में लगा सकते हैं। इससे आपको फायदा होगा। आप किसी बिजनेस स्पीच के लिये तैयारी भी कर सकते हैं। लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे। छात्र किसी टैलेंट हंट में भाग ले सकते हैं। इससे आपकी प्रतिभा निखरेगी। महिलाएं किसी दोस्त के साथ मार्किट में जा सकती हैं। बच्चों के लिये पढ़ाई का कोई जरूरी सामान भी खरीद सकती हैं। नौकरी कर रहे लोग अपने काम को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे। आज के दिन मन्दिर में कपूर का दीपक जलाएं, आपको फायदा ही फायदा होगा।

तुला
आज का दिन ठीक रहने वाला है। आप परिवारवालों के साथ समय बिताने की पूरी कोशिश करेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। छोटे बच्चों को कोई बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है। कुछ लोग आपके किसी काम में मदद के लिये आगे आ सकते हैं। पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती है। आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। जरूरत से ज्यादा खाना आपको परेशानी में डाल सकता है। आपके शरीर का बैलेंस बिगड़ सकता है। मन्दिर में अन्न का दान करें, सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक
आज का दिन यात्रा में बितेगा। यात्रा ऑफिस के किसी काम से रिलेटिड हो सकती है। आज आप कुछ मस्ती के मूड में भी रहेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी ट्रेडिशनल चीज़ के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग ले सकते हैं। जीत, हार की आपको ज्यादा चिंता नहीं रहेगी। बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। अपनी पुरानी यादों को फिर से ताजा कर सकते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। मन्दिर में गुड़ दान करें, दिन अच्छा रहेगा।

धनु
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आप अपने काम में पूरा आनंद लेंगे। आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। इससे आपको काफी अच्छा लगेगा। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। कोई करीबी आपको खुशी के पल जीने का मौका दे सकता है। मां दुर्गा को पंचमेवा अर्पित करें, इससे घर में खुशियां बरकरार रहेंगी।

मकर
आज का दिन आपके लिये मिला-जुला रहेगा। आज किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। इस राशि के जो लेखक हैं, आज उनकी किसी कविता या कहानी की प्रशंसा हो सकती है। आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आपको किसी काम में पड़ोसियां का भी सहयोग मिल सकता है। बच्चे आपसे अपनी कोई बात शेयर कर सकते हैं। आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। मन्दिर में घी का दीपक जलाएं, आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुम्भ
आज का दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है, जिसमें आपको बहुत मजा आयेगा। आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम बढ़ने के भी चांस नजर आ रहे हैं। छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि दिखायेंगे। अपनों की मदद के लिये आप हमेशा तैयार रहेंगे। बिजनेसमैन को काम में आज कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामांजस्य की स्थिति बनी रहेगी। श्री गणेश भगवान को सिंदूर चढ़ाएं, आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा।

मीन
आपके लिए दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको पहले किए गए किसी काम से मुनाफा हो सकता है। लोग आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आज आप खुद भी अपने काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी और बच्चों के साथ बाहर डिनर करने जा सकते हैं। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्र अपने करियर के लिए किसी सीनियर से सलाह ले सकते हैं। सही सलाह आपके करियर को किसी अच्छे मुकाम पर पहुंचा सकती है। मन्दिर में बाजरा दान करें, आपको काम में मुनाफा मिलेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

11 जुलाई 2022 : जानें सोमवार का राशिफल

11 अगस्त 2021 : जानें बुधवार का राशिफल

23 मई 2019 : जानें गुरुवार का राशिफल